1 December 2022 SSC CGL 4th Shift GK Question Paper Hindi PDF

1 December 2022 SSC CGL 4th Shift GK

नमस्कार दोस्तों ssccglexam.com पर आप सभी का स्वागत है| आज के इस आर्टिकल में हम 1 दिसम्बर 2022 को आयोजित SSC CGL टियर 1 एग्जाम (1 December 2022 SSC CGL 4th Shift GK) में पूछे गए GK, GS व करेंट अफेयर्स के सभी प्रश्नों को डिटेल में डिस्कस करेंगे| SSC CGL टियर 1 में GK, GS व करेंट अफेयर्स के सेक्शन से कुल 25 प्रश्न पूछे जाते हैं| तो अगर आप SSC द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए| चलिए अब प्रश्नों के डिस्कसन की शुरुआत करते हैं|

प्रश्न 1 – _______ पिंड की गति समान रूप से त्वरित गति का एक उदाहरण है|

  1. विराम
  2. मंद
  3. परवयलिक
  4. मुक्त रूप से गिरने वाली

उत्तर – आप्शन 4 (मुक्त रूप से गिरने वाली) सही है|

प्रश्न 2 – 1857 में जब ब्रिटिश शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विद्रोह हुआ, तब मुग़ल सम्राट कौन था?

  1. फारुखसियार
  2. बहादुर शाह जफ़र
  3. अकबर द्वितीय
  4. औरंगजेब

उत्तर – आप्शन 2 (बहादुर शाह जफ़र) सही है|

प्रश्न 3 – गायिका सुजाता और अनंतु को तमिलनाडु सरकार द्वारा वर्ष _____ के लिए कलैमामणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

  1. 2021
  2. 2020
  3. 2022
  4. 2019

उत्तर – आप्शन 1 (2021) सही है|

प्रश्न 4 – मार्च 2022 में भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड के अगले अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया?

  1. अश्वनी भाटिया
  2. माधवी पुरी बच
  3. टी. राजा कुमार
  4. देबाशीष पांडा

उत्तर – आप्शन 2 (माधवी पुरी बुच) सही है|

प्रश्न 5 – पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का कितने प्रतिशत महासागरों में पाया जाता है?

  1. 94 प्रतिशत
  2. 92.2 प्रतिशत
  3. 90.2 प्रतिशत
  4. 97.2 प्रतिशत

उत्तर – आप्शन 4 (97.2) प्रतिशत सही है|

प्रश्न 6 – रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना ______ में हुई थी|

  1. 1940
  2. 1936
  3. 1925
  4. 1929

उत्तर – आप्शन 1 (1940) सही है|

प्रश्न 7 – नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (संशोधन) विधेयल, 2022 को ______ को लोकसभा में पेश किया गया था|

  1. 6 सितम्बर, 2022
  2. 5 अगस्त, 2022
  3. 7 अक्टूबर, 2022
  4. 8 जून, 2022

उत्तर – आप्शन 2 (5 अगस्त, 2022) सही है|

प्रश्न 8 – 2001-2011 के बीच जनसँख्या की दशकीय वृद्धि दर ________ है|

  1. 16.70 प्रतिशत
  2. 17.70 प्रतिशत
  3. 18.70 प्रतिशत
  4. 15.70 प्रतिशत

उत्तर – आप्शन 2 (17.70 प्रतिशत) सही है|

प्रश्न 9 – निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

  1. संतरे में पाया जाने वाला अम्ल – साइट्रिक अम्ल
  2. टमाटर में पाया जाने वाला अम्ल – फ़ोर्मिक अम्ल
  3. अंगूर में पाया जाने वाला अम्ल – टार्टरिक अम्ल
  4. बासी मक्खन में पाया जाने वाला अम्ल – ब्यूटिरिक अम्ल

उत्तर – आप्शन 2 (टमाटर में पाया जाने वाला अम्ल – फ़ोर्मिक अम्ल) सही है|

प्रश्न 10 – केंद्र ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 नामक एक नया विधेयक पेश किया| यह विधेयक ______ में स्थापित बंदी शिनाख्त अधिनियम को निरस्त कर देगा|

  1. 1945
  2. 1950
  3. 1920
  4. 1930

उत्तर – आप्शन 2 (1920) सही है|

प्रश्न 11 – निम्नलिखित में से किस जंतु के पाचन-तंत्र में एकल द्वार होता है, जो मुख और गुदा दोनों के रूप में कार्य करता है?

  1. प्लेटीहेल्मिन्थीज
  2. आर्थोपोडा
  3. ऐरेक्निज
  4. एकाइइनोडर्म

उत्तर – आप्शन 1 (प्लेटीहेल्मिन्थीज) सही है|

प्रश्न 12 – भारत में जूट का पहला कारखाना कहां स्थापित किया गया था?

  1. कटक, ओडिशा
  2. रायगढ़, छत्तीसगढ़
  3. ओंगोल, आंध्र प्रदेश
  4. रिषडा, पश्चिम बंगाल

उत्तर – आप्शन 4 (रिषडा, पश्चिम बंगाल) सही है|

प्रश्न 13 – सकल प्राथमिक घाटा _________ के बीच का अंतर है|

  1. सकल राजकोषीय घाटा और ब्याज प्राप्तियाँ
  2. सकल राजकोषीय घाटा और शुद्ध ब्याज देयताओं
  3. राजस्व घाटा और ब्याज प्राप्तियाँ
  4. राजस्व घाटा और ब्याज भुगतान

उत्तर – आप्शन2 (सकल राजकोषीय घाटा और शुद्ध ब्याज देयताओं) सही है|

प्रश्न 14 – निम्नलिखित में से कौन-सा लोकनृत्य मध्य प्रदेश राज्य से सम्बंधित नहीं है?

  1. फूलपति
  2. लाहो
  3. मटकी
  4. जवारा

उत्तर – आप्शन 2 (लाहो) सही है|

प्रश्न 15 – हिदू कैलेण्डर के अनुसार भारत में रक्षाबंधन कब मनाया जाता है?

  1. पूर्णिमा, श्रावण मास
  2. पूर्णिमा, अषाढ़ मास
  3. अमावस्या, श्रावण मास
  4. अमावस्या, अषाढ़ मास

उत्तर – आप्शन 1 (पूर्णिमा, श्रावण मास) सही है|

प्रश्न 16 – मंगूभाई छगनभाई पटेल को जुलाई 2021 में ________ के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था|

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर – आप्शन 2 (मध्य प्रदेश) सही है|

प्रश्न 17 – एशियाई खेल 2018 निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किए गए थे?

  1. जापान
  2. दक्षिण कोरिया
  3. चीन
  4. इंडोनेशिया

उत्तर – आप्शन 4 (इंडोनेशिया) सही है|

प्रश्न 18 – 2019 में संगीत नाटक अकादमी फेलो को कितना नकद पुरस्कार (पर्स मनी) दिया गया?

  1. 4 लाख रूपये
  2. 1 लाख रूपये
  3. 2 लाख रूपये
  4. 3 लाख रूपये

उत्तर – आप्शन 4 (3 लाख रूपये) सही है|

प्रश्न 19 – निम्नलिखित में से कौन सा तत्व तांबे से अधिक क्रियाशील है?

  1. जिंक
  2. चांदी
  3. प्लेटिनम
  4. सोना

उत्तर – आप्शन 1 (जिंक) सही है|

प्रश्न 20 – भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा शामिल है?

  1. अनुच्छेद 24
  2. अनुच्छेद 23
  3. अनुच्छेद 21
  4. अनुच्छेद 20

उत्तर – आप्शन 3 (अनुच्छेद 21) सही है|

प्रश्न 21 – निम्नलिखित में से कौन-सा सोडा लाइम है?

  1. CaCl2 + CaO
  2. NaOH + CaO
  3. Ca(OH)2 + CaO
  4. KOH + CaO

उत्तर – आप्शन 2 (NaOH + CaO) सही है|

प्रश्न 22 – निम्नलिखित में से किस स्थान को 2022 एशियाई खेलों का मेजबान चुना गया था?

  1. इंचियोन, दक्षिण कोरिया
  2. हांग्जो, चीन
  3. गुआंगजौ, चीन
  4. जकार्ता, इंडोनेशिया

उत्तर – आप्शन 2 (हांग्जो, चीन) सही है|

प्रश्न 23 – परमहंस मंडली की स्थापना 1840 में ____________ में जाति उन्मूलन के लिए काम करने के लिए की गई थी|

  1. दिल्ली
  2. मद्रास
  3. बम्बई
  4. कलकत्ता

उत्तर – आप्शन 3 (बम्बई) सही है|

प्रश्न 24 – निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘कुदुम्बश्री’ लागू किया गया था, जो एक महिला-उन्मुख, समुदाय-आधारित, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम था?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. केरल
  3. बिहार
  4. महाराष्ट्र

उत्तर – आप्शन 2 (केरल) सही है|

प्रश्न 25 – 2200 और 1900 वर्ष पूर्व के बीच भारत के निम्नलिखित में से कौन-सा शहर एक पत्तन था जहाँ दूर-दूर के देशों से जहाजों द्वारा सामान उतारा जाता था?

  1. वीरमपत्तीनम
  2. यानम
  3. कारईकाल
  4. अरिकामेडु

उत्तर – आप्शन 4 (अरिकामेडु) सही है|

तो इस प्रकार से हमने 1 दिसंबर 2022 के चौथे शिफ्ट (1 December 2022 SSC CGL 4th Shift GK) में पूछे गए सभी GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को डिटेल में डिस्कस कर लिया है| नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

Also Read

SSC CGL 2022 Tier 1 GK Question 2 December with PDF
First ShiftSecond Shift
Third ShiftFourth Shift

SSC Official Website – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!