2 December 2022 SSC CGL 2nd Shift GK Analysis Question Paper Hindi PDF

2 December 2022 SSC CGL 2nd Shift GK Question Paper Hindi

नमस्कार दोस्तों ssccglexam.com पर आप सभी का स्वागत है| आज के इस आर्टिकल में हम 2 दिसम्बर 2022 को आयोजित SSC CGL टियर 1 एग्जाम के दुसरे शिफ्ट (2 December 2022 SSC CGL 2nd Shift GK Analysis) में पूछे गए GK, GS व करेंट अफेयर्स के सभी प्रश्नों को डिटेल में डिस्कस करेंगे| SSC CGL टियर 1 में GK, GS व करेंट अफेयर्स के सेक्शन से कुल 25 प्रश्न पूछे जाते हैं| तो अगर आप SSC द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए| चलिए हम सभी प्रश्नों को डिस्कस करते हैं| इस लेख की PDF नीचे गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC CGL 2022 Tier 1 GK Question 2 December with PDF
First ShiftSecond Shift
Third ShiftFourth Shift

प्रश्न 1 – योजना, “बाहिनी” का उद्देश्य माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाने वाली लड़कियों को मुफ्त व सुरक्षित सैनिटरी पैड तक 100 प्रतिशत पहुँच प्रदान करना है| यह योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?

  1. असम
  2. सिक्किम
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. बिहार

उत्तर – आप्शन 2 (सिक्किम) सही है

प्रश्न 2 – वर्तमान में, ग्रैंड ट्रंक रोड भारत में कहाँ से कहाँ तक जाती है?

  1. आगरा से कोलकाता तक
  2. अमृतसर से कोलकाता तक
  3. चेन्नई से कोलकाता तक
  4. कश्मीर से कन्याकुमारी तक

उत्तर – आप्शन 2 (अमृतसर से कोलकाता तक) सही है

प्रश्न 3 – 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में पुरुष साक्षरता दर ___ है|

  1. 84.14 प्रतिशत
  2. 83.14 प्रतिशत
  3. 82.14 प्रतिशत
  4. 81.14 प्रतिशत

उत्तर – आप्शन 3 (82.14 प्रतिशत) सही है

प्रश्न 4 – 1979 में, जॉर्ज विटिग के साथ ‘कार्बनिक संश्लेषण में महत्वपूर्ण अभिकर्मकों में क्रमशः बोरॉन और फॉस्फोरस युक्त यौगिकों के उपयोग के विकास’ के लिए नोबेल पुरस्कार किसने साझा किया था?

  1. हेनरी ताउबे
  2. अर्ने टिसेलियस
  3. एमिल फिशर
  4. हर्बर्ट सी ब्राउन

उत्तर – आप्शन 4 (हर्बर्ट सी ब्राउन) सही है

प्रश्न 5 – कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य किस प्रकार के संगीत से सम्बंधित है?

  1. कर्नाटक संगीत
  2. कजरी
  3. हिन्दुस्तानी संगीत
  4. चैती

उत्तर – आप्शन 1 (कर्नाटक संगीत) सही है|

प्रश्न 6 – भारत की ________, एकता और अखंडता को बनाये रखना और उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है|

  1. संप्रभुता
  2. स्वायत्ता
  3. गोपनीयता
  4. सत्ता

उत्तर – आप्शन 1 (संप्रभुता) सही है

प्रश्न 7 – निम्नलिखित में से कौन-सा राजा हर्षवर्धन के सन्दर्भ में सही नहीं है?

  1. हर्षचरित, हर्षवर्धन पर रचित एक जीवनी है|
  2. हर्षवर्धन के दरबारी कवि हरिसेण थे|
  3. ह्वेन-त्सांग काफी समय के लिए हर्ष के दरबार में रहे|
  4. लगभग 1400 वर्ष पूर्व हर्षवर्धन ने शासन किया था|

उतर – आप्शन 2 (हर्षवर्धन के दरबारी कवि हरिसेण थे) सही उत्तर है

प्रश्न 8 – निम्नलिखित में से किस त्यौहार को विजय उत्सव के नाम से जाना जाता है?

  1. हम्पी महोत्सव
  2. पुष्कर मेला
  3. कोणार्क नृत्य महोत्सव
  4. गंगासागर मेला

उत्तर – आप्शन 1 (हम्पी महोत्सव) सही है

प्रश्न 9 – मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में _____ प्रकार के वन पाए जाते हैं|

  1. उष्णकटिबंधीय वर्षावन
  2. शीतोष्ण सदाबहार वन
  3. भू-मध्यसागरीय वनस्पति
  4. मानसूनी वन

उत्तर – आप्शन 2 (शीतोष्ण सदाबहार वन) सही है|

प्रश्न 10 – भारत के उप-राष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. उपराष्ट्रपति का चयन 5 वर्ष के लिए होता है|
  2. वह राज्य सभा के पदेन सभापति के रूप में कार्य करते हैं|
  3. लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से राष्ट्रपति के अनुमोदन से इन्हें इनके पद से हटाया जा सकता है|
  4. राज्य विधानमंडल के सदस्य इनके चुनाव में भाग नहीं लेते हैं|

उत्तर – आप्शन 3 (लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से राष्ट्रपति के अनुमोदन से इन्हें इनके पद से हटाया जा सकता है) सही है|

प्रश्न 11 – बिम्बावती देवी किस भारतीय नृत्य शैली की प्रतिपादक हैं?

  1. छऊ
  2. कथकली
  3. ओडिसी
  4. मणिपुरी

उत्तर – आप्शन 1 (मणिपुरी) सही है

प्रश्न 12 – किस वर्ष के भारतीय बजट में बजटीय विनिधान की लिंग संवेदनशीलता को विशेष महत्त्व देते हुए एक विवरण प्रस्तुत किया गया था?

  1. 2005-06
  2. 2008-09
  3. 2001-02
  4. 2010-11

उत्तर – आप्शन 1 (2005-06) सही है

प्रश्न 13 – चूना-पत्थर, खड़िया एवं संगमरमर _____ के विविध रूप है|

  1. कैल्शियम फॉस्फेट
  2. कैल्शियम कार्बोनेट
  3. कैल्शियम हाइड्रोऑक्साइड
  4. कल्शियम ऑक्साइड

उत्तर – आप्शन 2 (कैल्शियम कार्बोनेट) सही है

प्रश्न 14 – ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने ______ में लड़कियों के लिए स्कूल की स्थापना की थी|

  1. लाहौर
  2. कलकत्ता
  3. सूरत
  4. बॉम्बे

उत्तर – आप्शन 2 (कलकत्ता) सही है

प्रश्न 15 – प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2022 में सी.सी. आई, द्वारा लेन-देन पर आदेश पारित करने की समय-सीमा को 210 दिनों से घटाकर _____ दिन करने का प्रस्ताव है|

  1. 140
  2. 150
  3. 180
  4. 190

उत्तर – आप्शन 2 (150 दिन) सही है

प्रश्न 16 – निम्नलिखित में से किस वर्ष सालबाई की संधि पर हस्ताक्षर हुए थे?

  1. 1800 में
  2. 1782 में
  3. 1769 में
  4. 1817 में

उत्तर – आप्शन 2 (1782 में) सही है

प्रश्न 17 – कन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, _________ को या उसके बाद निर्मित, आयातित या पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर “तंबाकू दर्दनाक मौत का कारण बनता है” के रूप में लिखी चेतावनी के साथ एक नई प्रदर्श छवि (Display Image) मुद्रित की जाएगी|

  1. 1 जनवरी, 2023
  2. 1 फ़रवरी, 2023
  3. 1 नवम्बर, 2022
  4. 1 दिसंबर, 2022

उत्तर – आप्शन 4 (1 दिसंबर, 2022) सही है

प्रश्न 18 – निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सुमेलित है?

  1. काल बैसाखी – शरद ऋतु की हवाएं
  2. लू – गर्म हवा
  3. व्यापारिक हवाएँ – शीतकालीन बर्फीला तूफ़ान
  4. लू – सर्दी की तूफानी हवाएँ

उत्तर – आप्शन 2 (लू – गर्म हवा) सही है|

प्रश्न 19 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के एक भाग के रूप में ‘फिट इंडिया डायलाग’ के पहले सत्र में देश के चुनिन्दा फिटनेस उत्साही लोगों को कब एकीकृत किया था?

  1. 24 सितम्बर 2020
  2. 24 सितम्बर 2019
  3. 24 सितम्बर 2021
  4. 24 सितम्बर 2018

उत्तर – आप्शन 1 (24 सितम्बर 2020) सही है|

प्रश्न 20 – हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पेप्सिन की क्रिया को सुगम बनाने में किस प्रकार सहायता करता है?

  1. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पेप्सिन के विघटन में सहायक होता है|
  2. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक क्षारकीय (basic) माध्यम बनाता है, जो एंजाइम पेप्सिन की क्रिया को सुविधाजनक बनाता है|
  3. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक क्षारीय (alkaline) माध्यम बनाता है, जो एंजाइम पेप्सिन की क्रिया को सुविधाजनक बनाता है|
  4. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक अम्लीय माध्यम बनाता है, जो एंजाइम पेप्सिन की क्रिया को सुविधाजनक बनाता है|

उत्तर – आप्शन 4 (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक अम्लीय माध्यम बनाता है, जो एंजाइम पेप्सिन की क्रिया को सुविधाजनक बनाता है) सही है|

प्रश्न 21 – 1919 के प्रस्तावित रोलेट अधिनियम ने राजनीतिक कैदियों को बिना मुक़दमे के ________ के लिए हिरासत में रखने की अनुमति दी|

  1. दो वर्ष
  2. छह महीने
  3. एक वर्ष
  4. दो महीने

उत्तर – आप्शन 1 (दो वर्ष) सही है

प्रश्न 22 – इस्लामिक नव वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में भारत में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. मुहर्रम
  2. इदुल जुहा
  3. ईद-उल-फितर
  4. मिलाद-उन-नबी

उत्तर – आप्शन 1 (मुहर्रम) सही है

प्रश्न 23 – पारिस्थितिक तंत्र की उत्पादकता निम्नलिखित में से किसको मिलाकर बनती है?

  1. शुद्ध उत्पादकता और उपभोग
  2. प्राथमिक और द्वितीयक उत्पादकता
  3. शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता और सकल प्राथमिक उत्पादकता
  4. सकल उत्पादकता और प्राथमिक उत्पादकता

उत्तर – आप्शन 3 (शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता और सकल प्राथमिक उत्पादकता) सही है|

प्रश्न 24 – आत्मनिर्भरता के उद्देश्य को पहली बार ______ पंचवर्षीय योजना में शामिल किया गया था|

  1. तीसरी
  2. पाँचवीं
  3. पहली
  4. दूसरी

उत्तर – आप्शन 1 (तीसरी) सही है|

प्रश्न 25 – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मानक क्रिकेट गेंद की औसत परिधि क्या है?

  1. 10.46 इंच – 10.90 इंच
  2. 7.89 इंच – 8.45 इंच
  3. 9.45 इंच – 10.20 इंच
  4. 8.81 इंच – 9 इंच

उत्तर – आप्शन 4 (8.81 इंच – 9 इंच) सही है|

तो इस प्रकार से हमने 2 दिसंबर 2022 के दूसरे शिफ्ट (2 December 2022 SSC CGL 2nd Shift GK Analysis) में पूछे गए सभी GK, GS व करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को डिटेल में डिस्कस कर लिया है| नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC Official Website – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!