14th July 2023 SSC CGL All Shifts GK Question Paper Hindi PDF

14th July 2023 SSC CGL All Shifts Analysis

14th July 2023 SSC CGL All Shifts: कर्मचारी चयन आयोग ने 14 जुलाई 2023 को एसएससी सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा के पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे शिफ्ट की परीक्षा को आयोजित किया है। एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 14 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस आर्टिकल में 14th July 2023 SSC CGL All Shifts परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को साझा किया गया है| इस आर्टिकल में विस्तृत शिफ्ट-वार SSC CGL एग्जाम 2023 में पूछे गए प्रश्न शामिल हैं, जो सीधे परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से प्राप्त किया गया है। SSCCGLEXAM आपको SSC CGL परीक्षा विश्लेषण 2023 के संबंध में इसी प्रकार जानकारी साझा करता रहेगा।

SSC CGL 2023 All Shifts Analysis

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित किया जायेगा। नीचे दिए गए टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आर्टिकल पढ़कर PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC CGL 2023 Date-wise AnalysisEnglishHindi
14 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
17 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
18 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
19 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here

SSC CGL Exam 2023 Shift Timings

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक चार अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जायेगा। नीचे सारणी में सभी शिफ्ट व उसकी टाइमिंग दिया गया है|

14th July 2023 SSC CGL 1st Shift Analysis

14th July 2023 SSC CGL 1st Shift – 14 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के पहले शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – निम्न राज्यों को उनकी जनजातीय जनसँख्या के बढ़ते क्रम में सजाइए ?

आप्शन – मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र

उत्तर – भारत में जनजातीय जनसँख्या वाले शीर्ष 5 राज्य निम्नलिखित हैं|

  1. मध्य प्रदेश
  2. ओडिशा
  3. महाराष्ट्र
  4. राजस्थान
  5. छत्तीसगढ़

इसे भी पढ़िए – जनगणना 2011 SSC द्वारा पूछे गए प्रश्न

प्रश्न – शोभा नायडू जिनका अक्टूबर 2022 में निधन हुआ, वह किस शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित थी?

उत्तर – शोभा नायडू कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित थी| भारत सरकार द्वारा वर्ष 2001 में उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न – संगीतकार विलायत खान का सम्बन्ध किस वाद्ययंत्र से है?

उत्तर – उस्ताद विलायत खान भारत के प्रसिद्ध सितार वादक थे|

भारत के प्रमुख सितार वादकों के नाम निम्नलिखित हैं|

  1. पंडित रविशंकर
  2. उमाशंकर मिश्र
  3. बुद्धदित्य मुखर्जी
  4. शहीद परवेज
  5. विलायत खान
  6. वेंदेहसन

प्रश्न – झेलम नदी का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर – झेलम नदी का प्राचीन नाम वितस्ता नदी था| इसका उद्गम जम्मू व कश्मीर राज्य में बेरीनाग झरने से होता है| झेलम नदी सिन्धु नदी की सहायक नदी है|

प्रश्न – राज्य व केंद्र सरकार के खातों का ऑडिट कौन करता है?

उत्तर – भारत के नियंत्रक व महालेखापरीक्षक राज्य व केंद्र सरकार के खातों को ऑडिट करता है| यह एक संवैधानिक पद है, जिसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 में मध्य दिया गया है|

प्रश्न – चोल साम्राज्य में गाँव की सभा को क्या कहते थे?

उत्तर – चोल साम्राज्य में गावों की सभा को कुर्रम कहा जाता था| कुर्रम चोल प्रशासन की सबसे छोटी इकाई थी| चोल साम्राज्य की स्थापना 850 इसवी में विजयालय द्वारा किया गया था|

प्रश्न – “रासायनिक गतिशीलता के कानूनों व तरल में परासरणी दबाव की खोज के लिए” 1901 में रसायन का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था?

उत्तर – नीदरलैंड देश के जैकब्स हेन्रिक्स वांट होफ्फ़ को “रासायनिक गतिशीलता के कानूनों व तरल में परासरणी दबाव की खोज के लिए” वर्ष 1901 में रसायन के पहले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न – AFC महिला एशिया कप 2022 फुटबाल चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की गई थी?

उत्तर – AFC महिला एशिया कप 2022 का आयोजन भारत के 3 शहरों – नवी मुंबई, अहमदाबाद व भुबनेश्वर में आयोजित किया गया था| फाइनल मुकाबले में चीन ने दक्षिण कोरिया को हराकर 9वीं बार ख़िताब जीता था|

प्रश्न – तापी नदी का बेसिन क्षेत्र किस राज्य में नहीं है?

आप्शन – मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान

उत्तर – तापी नदी का बेसिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात राज्य में है| इसका बेसिन क्षेत्र राजस्थान में नहीं है|

प्रश्न – नीति आयोग द्वारा जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 के अनुसार, भारत का सबसे गरीब राज्य कौन-सा है?

उत्तर – बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 के अनुसार 51.91% गरीब जनसँख्या के साथ बिहार, भारत का सबसे गरीब राज्य है| झारखण्ड दुसरे व उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा था|

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में नागरिकता का प्रावधान है?

उत्तर – भारतीय संविधान के भाग 2 में अनुच्छेद 5 से 11 के बीच नागरिकता का प्रावधान शामिल है|

प्रश्न – मृणालिनी साराभाई किस शास्त्रीय नृत्य शैली से सम्बंधित हैं?

उत्तर – मृणालिनी साराभाई भरतनाट्यम व कथकली दोनों शास्त्रीय नृत्य शैली में निपुण हैं| मृणालिनी साराभाई भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की पत्नी हैं| भारत सरकार द्वारा इनको वर्ष 1965 में पद्मश्री व वर्ष 1992 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न – वर्ष 2021 में ओस्लो में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के तरफ से रजत पदक किसने जीता?

उत्तर – भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने 57 किग्रा वर्ग में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में महिला वर्ग में रजत पदक जीता था|

प्रश्न – बैडमिंटन कोर्ट की लम्बाई कितनी होती है?

उत्तर – बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत सिंगल्स व डबल्स दोनों के लिए बैडमिंटन कोर्ट की लम्बाई 13.40 मीटर या 44 फीट होती है| जबकि सिंगल्स के लिए कोर्ट की चौड़ाई 5.18 मीटर (17 फीट) व डबल्स ले लिए 6.1 मीटर (20 फीट) होती है|

प्रश्न – पल्लव साम्राज्य के समय कृषि क्षेत्र में बसे ब्राह्मणों के समूह को क्या कहा जाता था?

उत्तर – पल्लव साम्राज्य के समय कृषि क्षेत्र में बसे ब्राह्मणों के समूह को सभा या महासभा कहा जाता था|

प्रश्न – मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्कैन (MRI) में शीतलक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्कैन (MRI) में शीतलक के रूप में पानी या हीलियम का प्रयोग किया जाता है|

प्रश्न – ब्लूएल्गी का वैज्ञानिक नाम क्या है?

उत्तर – ब्लूएल्गी का वैज्ञानिक नाम साइनोबैक्टीरिया होता है|

प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, निम्नलिखित में से किसने “फ्री इंडियन लीजन” नामक एक सेना का गठन किया था?

उत्तर – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, वर्ष 1941 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने “फ्री इंडियन लीजन” नामक एक सेना का गठन किया था|

प्रश्न – स्थिर पूंजी की खपत को क्या कहा जाता है?

उत्तर – स्थिर पूंजी की खपत को मूल्यह्रास भी कहा जाता है|

प्रश्न – ब्रह्माण्ड की स्थिर अवस्था सिद्धांत को किसने विकसित किया था?

उत्तर – फ्रेड हॉयल (Fred Hoyle) ने ब्रह्माण्ड की स्थिर अवस्था सिद्धांत को विकसित किया था|

प्रश्न – अखिल भारतीय स्वास्थ्य प्रोग्राम को किस योजना के तहत संचालित किया जा रहा है?

उत्तर – आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य आरोग्य योजना के तहत अखिल भारतीय स्वास्थ्य प्रोग्राम को संचालित किया जा रहा है|

प्रश्न – वर्ष 2022 में किस खेल से सम्बंधित भक्ति प्रदीप कुलकर्णी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया?

उत्तर – वर्ष 2022 में गोवा राज्य के शतरंज खिलाडी भक्ति प्रदीप कुलकर्णी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया

प्रश्न – कनक रेले जिनका फ़रवरी 2023 में निधन हुआ, किस शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित थी?

उत्तर – कनक रेले केरल की शास्त्रीय नृत्य शैली मोहिनीअट्टम से सम्बंधित थी तथा वर्ष 2013 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न – रैयतवाड़ी भू-राजस्व व्यवस्था किस सिद्धांत पर आधारित थी?

उत्तर – रैयतवाड़ी भू-राजस्व व्यवस्था ब्रिटिश शासनकाल के दौरान वर्ष 1820 में थॉमस मुनरो ने शुरू किया था| यह व्यवस्था मद्रास, बंबई एवं असम के कुछ भागों में लागू किया गया था।

रैयतवाड़ी व्यवस्था के तहत लगभग 51 प्रतिशत भूमि आई। इसमें रैयतों या किसानों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया गया। अब किसान स्वयं कंपनी को भू-राजस्व देने के लिये उत्तरदायी थे। इस व्यवस्था में भू-राजस्व का निर्धारण उपज के आधार पर नहीं बल्कि भूमि की क्षेत्रफल के आधार पर किया गया।

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा हिन्दू त्यौहार संरक्षण के संबंधों का जश्न मनाता है?

उत्तर – रक्षाबंधन का त्यौहार भाई द्वारा बहन की सुरक्षा के संबंधों का जश्न मनाता है|

14th July 2023 SSC CGL 2nd Shift Analysis

14th July 2023 SSC CGL 2nd Shift – 14 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के दुसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – शकूर खान किस वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं?

उत्तर – शकूर खान सारंगी वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं|

भारत के अन्य सारंगी वादकों के नाम निम्नलिखित हैं|

  1. सुल्तान खान
  2. पंडित राम नारायण
  3. शकूर खान
  4. रमेश मिश्रा

प्रश्न – आवर्त सारणी में समूह 17 के तत्वों की संयोजकता क्या होती है?

उत्तर – समूह 17 के तत्वों के बाह्यतम कोश में 7 इलेक्ट्रॉन होते हैं, इसलिए इन तत्वों को एक स्थिर विन्यास प्राप्त करने के लिए संयोजन परमाणु से केवल एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करने की क्षमता होती है। इस प्रकार, समूह 17 के तत्वों की संयोजकता 1 है।

प्रश्न – रोडोफाइसी के सदस्यों को सामान्यतः ________ शैवाल कहा जाता है?

उत्तर – रोडोफाइसी के सदस्यों को सामान्यतः लाल शैवाल कहा जाता है|

प्रश्न – किसी राज्य के हाई कोर्ट के न्यायाधीश को दुसरे राज्य के हाई कोर्ट में ट्रान्सफर करने की शक्ति किसके पास होती है?

उत्तर – किसी राज्य के हाई कोर्ट के न्यायाधीश को दुसरे राज्य के हाई कोर्ट में ट्रान्सफर करने की शक्ति भारत के राष्ट्रपति के पास होती है| इसका प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 222 में दिया गया है|

प्रश्न – वर्ष 2021 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की रैंकिंग क्या थी?

उत्तर – वर्ष 2021 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व में तीसरे स्थान पर थी| वर्तमान में भारतीय पुरुष हॉकी टीम चौथे स्थान पर है|

प्रश्न – गुरु बिपिन सिंह किस शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित थे?

उत्तर – गुरु बिपिन सिंह मणिपुर राज्य के शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी से सम्बंधित थे और इन्हें मणिपुरी नृत्य शैली के जनक के रूप में जाना जाता है|

मणिपुरी नृत्य के अन्य नर्तकों के नाम निम्नलिखित हैं|

चार झवेरी बहनें [दर्शाना, रंजना, नयना व सुवर्णा], निर्मला मेहता, सविता मेहता, कलाबती देवी, गुरु हरिचरण सिंह, गुरु चंद्रकांता सिन्हा, बिभोती देवी, अम्बात सिंह तथा गुरु बिपिन सिंह आदि

प्रश्न – किन दो लगातार वर्षों में भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में कोई मुख्य अतिथि आमंत्रित नहीं किया गया था?

उत्तर – कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2021 व 2022 की गणतंत्र दिवस की परेड में कोई भी मुख्य अतिथि आमंत्रित नहीं किया गया था|

  • वर्ष 1951 में गणतंत्र दिवस की परेड में इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्नो भारत के मुख्य अतिथि थे|
  • वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तेह अल-सीसी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे|

प्रश्न – चंदेरी का युद्ध किसके मध्य लड़ा गया था?

उत्तर – 29 जनवरी 1528 को मुग़ल बादशाह बाबर व राजपूत सेनानायक मेदिनी राय के बीच चंदेरी का युद्ध लड़ा गया था| इस युद्ध बाबर विजयी रहा था|

प्रश्न – प्रत्येक वर्ष अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है|

प्रश्न – ग्रीष्मकालीन ओलिम्पिक 2020 का आयोजन कहाँ किया गया था?

उत्तर – ग्रीष्मकालीन ओलिम्पिक 2020 का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया गया था|

  • भारतीय बॉक्सर MC मैरी कॉम व पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहक चुने गए थे|
  • भारत की तरफ से 18 खेलों में 120 खिलाड़ी क्वालीफाई किया था|
  • हरियाणा राज्य के स्टार रेस्लर बजरंग पुनिया ओलिम्पिक खेलों के क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के ध्वज वाहक रहे थे|

प्रश्न – दसकठिया लोक मंच किस राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर – दसकठिया एक पारंपरिक उड़िया लोक कला है। यह ओडिशा राज्य के भीतर स्थानीय या यात्रा करने वाले कलाकारों द्वारा व्यापक रूप से प्रदर्शित की जाने वाली एक प्रदर्शन कला है। इस लोकमंच में, कलाकार संगीत बनाने के लिए लकड़ी के उपकरणों की जोड़ी का उपयोग करते हैं।

प्रश्न – कंचनजंघा पर्वत चोटी किस पर्वत श्रेणी का भाग है?

उत्तर – कंचनजंघा पर्वत चोटी सिक्किम में स्थित है और यह महान हिमालय का भाग है|

प्रश्न – 1875 में किस समाज की स्थापना की गई थी?

उत्तर – स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा वर्ष 1875 में बॉम्बे में आर्य समाज की स्थापना की गया था|

प्रश्न – 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किस भारतीय राज्य में किया गया था?

उत्तर – गुजरात राज्य के 6 शहरों [सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, अहमदाबाद, गांधीनगर व भाव नगर] में आयोजित किया गया था|

  • सर्विसेज की टीम 61 स्वर्ण पदक सहित कुल 128 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रही थी|
  • 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आयोजन किया गया था|
  • पहला राष्ट्रीय खेल – लाहौर [1924]

14th July 2023 SSC CGL 3rd Shift Analysis

14th July 2023 SSC CGL 3rd Shift 14 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के तीसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – उर्मिला सत्यनारायण किस शास्त्रीय नृत्य शैली से सम्बंधित हैं?

उत्तर – उर्मिला सत्यनारायण तमिलनाडु राज्य के भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य शैली से सम्बंधित है|

प्रश्न – भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कौन थे?

उत्तर – मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे|

प्रश्न – भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है?

उत्तर – भारत का महान्यायवादी भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है| यह एक संवैधानिक पद है, जिसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 76 में दिया गया है|

प्रश्न – महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के नियंत्रण में लेने की घोषणा की कब किया था?

उत्तर – महारानी विक्टोरिया ने 1 नवम्बर, 1858 को भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अधीन करने की घोषणा किया था|

प्रश्न – वर्ष 1975 में आई फिल्म मेना गुलजारी में किस नृत्यांगना ने अभिनय किया था?

उत्तर – वर्ष 1975 में आई फिल्म मेना गुलजारी में प्रसिद्ध कुचिपुड़ी व भरतनाट्यम की नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने अभिनय किया था| मल्लिका साराभाई भारतीय स्पेस प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई की पत्नी थी|

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा खिलाडी भाला फेंक से सम्बंधित है?

उत्तर – ओलिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भाला-फेंक से सम्बंधित खिलाडी हैं|

प्रश्न – कैल्सियम शब्द किस शब्द से व्युत्पन्न हुआ है?

उत्तर – कैल्शियम का नाम लैटिन शब्द कैलक्स से व्युत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है चूना, और यह आवर्त सारणी के समूह 2 में पाया जाने वाला एक धात्विक तत्व है। इसे पहली बार 1808 में सर हम्फ्री डेवी ने चूने और मर्क्यूरिक ऑक्साइड के मिश्रण का इलेक्ट्रोलाइजेशन से अलग किया था।

प्रश्न – MUDRA का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर – मुद्रा भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका पूरा नाम Micro Units Development & Refinance Agency Ltd. है|

प्रश्न – जप्फु पर्वत चोटी किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – जप्फु पर्वत चोटी नागालैंड राज्य में स्थित है| सारामती के बाद यह नागालैंड की यह दूसरी सबसे ऊँची चोटी है|

प्रश्न – प्रसिद्ध अम्बूबाची मेला किस मंदिर में आयोजित किया जाता है?

उत्तर – असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में अम्बुबाची मेले का आयोजन किया जाता है| इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष 4 दिनों के लिए किया जाता है|

प्रश्न – 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी भारत के 22वें विधि आयोग की अध्यक्ष हैं।

प्रश्न – वर्ष 1999 में भारत रत्न पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?

उत्तर – वर्ष 1999 में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर, अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन और स्वतंत्रता सेनानी रहे गोपीनाथ बोरदोलोई सहित 4 लोगों को भारत रत्न सम्मान के लिए चुना गया था|

प्रश्न – वर्ष 2021 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट मैच में हराकर किस वर्ष का रिकॉर्ड तोडा था?

उत्तर – भारत ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट मैच में हराकर 32 वर्ष का रिकॉर्ड तोडा था| ऑस्ट्रेलिया की गाबा के मैदान पर यह पहली हार थी|

प्रश्न – भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्य किस संशोधन के द्वारा जोड़ा गया था?

उत्तर – 42 वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान में 10 मौलिक कर्तव्यों व 86वें संविधान संशोधन, 2002 द्वारा 1 मौलिक कर्त्तव्य को जोड़ा गया|

प्रश्न – 2001 की जनगणना की तुलना में किस राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान जनसँख्या में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई है?

उत्तर – मेघालय राज्य में 27.80% की दशकीय वृद्धि दर्ज की गई जबकि भारत में जनसँख्या वृद्धि दर 17.7% रही है|

प्रश्न – पहले पैरालिम्पिक खेलों का आयोजन कब हुआ था?

उत्तर – पहले पैरालिम्पिक खेलों का आयोजन इटली की राजधानी रोम में वर्ष 1960 में किया गया था|

प्रश्न – वैदिक काल में धनवान व्यक्तियों को क्या कहा जाता था?

उत्तर – वैदिक काल में धनवान व्यक्तियों को गौमत कहा जाता था|

प्रश्न – वर्ष 1947 में भारत व पाकिस्तान के बंटवारे के लिए उत्तरदायी कौन था?

उत्तर – वर्ष 1947 में भारत व पाकिस्तान के बंटवारे के समय लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल व वायसराय थे|

प्रश्न – शैलेन्द्र राजवंश ने किस धर्म का पालन किया था?

उत्तर – शैलेन्द्र राजवंश ने बौद्ध धर्म के महायान शाखा को मानने वाले थे|

प्रश्न – स्तनधारियों के यकृत में कौन-सी कोशिकाएं मौजूद होती हैं?

उत्तर – स्तनधारियों के यकृत में हेपटोसाइट्स (Heptocytes) कोशिकाएं मौजूद होती हैं|

प्रश्न – निम्न बैंक को उनके स्थापना वर्ष के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिये

आप्शन – IDBI, IFCI, ICICI

उत्तर – ऊपर दिए गए बैंक का स्थापना वर्ष निम्न है

IFCI – 1 जुलाई, 1948

IDBI – 1 जुलाई, 1964

ICICI – 5 जनवरी, 1994

प्रश्न – रिकेट्स के इलाज के लिए किस प्रकार के विटामिन D का उपयोग किया जाता है?

उत्तर – रिकेट्स के इलाज के लिए किस प्रकार के विटामिन D3 (Cholecalciferol) का उपयोग किया जाता है|

प्रश्न – भारत के राज्य सचिव का कार्यालय ___ अधिनियम द्वारा बनाया गया था|

उत्तर – वर्ष 1858 में ब्रिटेन की संसद ने भारत सरकार अधिनियम, 1958 द्वारा भारत के राज्य सचिव का कार्यालय अस्तित्व में आया था|

प्रश्न – मेडिकल पर्यटन सूचकांक 2020-21 में भारत किस स्थान पर रहा था?

उत्तर – मेडिकल पर्यटन सूचकांक 2020-21 में भारत 10वें स्थान पर रहा था|

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा एक चट्टान का प्रकार नहीं है?

उत्तर – चट्टान निम्नलिखित 3 प्रकार के होते हैं-

  1. आग्नेय चट्टान
  2. अवसादी चट्टान
  3. रूपांतरित चट्टान

14th July 2023 SSC CGL 4th Shift Analysis

14th July 2023 SSC CGL 4th Shift – 14 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के तीसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्य किस संशोधन के द्वारा जोड़ा गया था?

उत्तर – 42 वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान में 10 मौलिक कर्तव्यों व 86वें संविधान संशोधन, 2002 द्वारा 1 मौलिक कर्त्तव्य को जोड़ा गया|

प्रश्न – श्री याज्दी नावशिर्वन करणजिया को किस वर्ष पद्म श्री अवार्ड दिया गया था?

उत्तर – अभिनेता श्री याज्दी नावशिर्वन करणजिया को वर्ष 2020 में पद्म श्री अवार्ड दिया गया था|

प्रश्न – तेलंगाना राज्य की विधानसभा में कितने सीट आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए आरक्षित है?

उत्तर – तेलंगाना राज्य की विधानसभा में एक सीट आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए आरक्षित है|

प्रश्न – इल्बर्ट बिल के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर – इल्बर्ट विधेयक द्वारा 9 फरवरी 1883 से समस्त देश में एक ही फौजदारी कानून लागू कर दिया गया था और प्रत्येक प्रांत में उच्च न्यायालय स्थापित कर दिए गए थे। इल्बर्ट बिल वायसराय लार्ड रिपन के कार्यकाल के दौरान पेश किया गया एक विधायी अधिनियम था और इसे सर कर्टेने पेर्गिन इल्बर्ट द्वारा लिखा गया था।

प्रश्न – हर्षवर्धन के काल में कौन-सा चीनी यात्री भारत आया था?

उत्तर – ह्वेन सांग एक चीनी बौद्ध तीर्थयात्री था जो राजा हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान 630 ईस्वी में भारत आया था और वह 15 वर्षों तक भारत में रहा।

प्रश्न – वर्ष 2022 में अर्जुन अवार्ड विजेता सागर ओव्हलकर किस खेल से सम्बंधित है?

उत्तर – मुंबई के इंजीनियर सागर ओव्हलकर को मलखंभ खेल के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया| सागर अर्जुन अवार्ड जीतने वाले मलखंभ के पहले खिलाडी हैं|

प्रश्न – झीका दसैन (Jhika Dasain) किस जनजातीय समुदाय द्वारा किया जाने वाला नृत्य है?

उत्तर – झीका दसैन लोकनृत्य मुख्यतः पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व बिहार राज्य में संथाल जनजातीय समुदाय द्वारा किया जाता है|

जरुर पढ़िए – भारत के लोक नृत्य GK PDF

प्रश्न – थॉमस कप कितने वर्ष के अन्तराल पर आयोजित किया जाता है?

उत्तर – थॉमस कप पुरुष टीम के बीच खेला जाने वाला एक बैडमिंटन टूर्नामेंट है| इसका आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष के अन्तराल पर किया जाता है| वर्ष 2022 में आयोजित थॉमस कप में भारतीय टीम विजेता रही थी|

प्रश्न – पृथ्वी पर ऊष्मा ऊर्जा का आंतरिक स्त्रोत क्या है?

उत्तर – पृथ्वी की गर्मी का एक प्रमुख स्रोत रेडियोएक्टिविटी है, जो अस्थिर परमाणुओं के क्षय होने से निकलने वाली ऊष्मा ऊर्जा है। पृथ्वी के मेंटल में पाए जाने वाले रेडियोएक्टिव आइसोटोप यूरेनियम-235, यूरेनियम-238, पोटेशियम-40, और थोरियम-232 पृथ्वी की ऊष्मा ऊर्जा के प्राथमिक स्रोत हैं।

प्रश्न – ट्राईक्लोरोमीथेन क्या है?

उत्तर – ट्राईक्लोरोमीथेन को क्लोरोफॉर्म के नाम से भी जाना जाता है| इसका फार्मूला CHCl3 होता है| इसका उपयोग निश्चेतक के रूप में होता है|

प्रश्न – सरदार सरोवर बाँध का निर्माण किन राज्यों की पानी व इलेक्ट्रिसिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था?

उत्तर – सरदार सरोवर बाँध का निर्माण गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्य प्रदेश राज्यों की पानी व इलेक्ट्रिसिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था|

प्रश्न – भारत में गरीबी का आकलन करने का सबसे पहला प्रयास किसने किया था?

उत्तर – दादाभाई नौरोजी ने साल 1967-68 में सबसे पहले गरीबी का आकलन करने का प्रयास किया था और यह 16 से 35 रुपये, प्रति व्यक्ति/वर्ष था|

प्रश्न – पेनाल्टी कार्नर टर्म का सम्बन्ध किस खेल से है?

उत्तर – पेनाल्टी कार्नर फुटबाल व हॉकी से सम्बंधित टर्म है| जब कोई खिलाड़ी स्ट्राइकिंग सर्कल के भीतर बेईमानी करता है तो विपक्षी टीम को पेनल्टी कॉर्नर दिया जाता है। पेनल्टी कॉर्नर का सबसे आम कारण गेंद का सर्कल में किसी खिलाड़ी के पैर को छूना है।

प्रश्न – माइक्रो, स्माल व मीडियम इंटरप्राइसेज मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर किस योजना को लांच किया था?

उत्तर – माइक्रो, स्माल व मीडियम इंटरप्राइसेज मंत्रालय ने महिला दिवस के अवसर पर समर्थ योजना को लांच किया था| इस पहल के माध्यम से MSME मंत्रालय महिलाओं को कौशल विकास और बाज़ार विकास सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है|

प्रश्न – बुद्धा और उनका धम्म पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित पुस्तक बुद्धा और उनका धम्म वर्ष 1957 में प्रकाशित हुई थी|

प्रश्न – भारत में स्माल फाइनेंस इंस्टिट्यूशन को कौन नियंत्रित करता है?

उत्तर – भारत में स्माल फाइनेंस इंस्टिट्यूशन को केन्द्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया नियंत्रित करता है|

प्रश्न – अनाईमुदी पर्वत चोटी किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – अनाइमुडी भारतीय राज्य केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की जिलें में स्थित एक पर्वत चोटी है। यह 2,695 मीटर की ऊंचाई के साथ यह पश्चिमी घाट और दक्षिण भारत में सबसे ऊंची चोटी है।

प्रश्न – राइबोसोम किससे मिलकर बना होता है?

उत्तर – राइबोसोम राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) और प्रोटीन से मिलकर बना होता है| राइबोसोम का मुख्य कार्य कोशिका के अंदर महत्वपूर्ण प्रोटीन का संश्लेषण करना है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन कर्नाटक संगीत के त्रिमूर्ति में से नही है?

उत्तर – कर्नाटक संगीत के तीन रत्न या त्रिमुर्तियों के नाम निम्न हैं|

  1. त्यागराज
  2. मुथुस्वामी दिक्षीतर
  3. श्यामा शास्त्री

प्रश्न – वर्ष 1931 में किस वैज्ञानिक ने 4n+2 π इलेक्ट्रॉन्स फार्मूला दिया था?

उत्तर – वर्ष 1931 में जर्मन वैज्ञानिक एरिक हकल (Erich Huckel) ने 4n+2 π इलेक्ट्रॉन्स फार्मूला दिया था|

प्रश्न – विजयनगर साम्राज्य में नागलपुरम गाँव को किसकी स्मृति में बसाया गया था?

उत्तर – विजयनगर साम्राज्य में नागलपुरम गाँव को राजा कृष्णदेव राय द्वारा अपनी माता नागाम्बा स्मृति में बसाया गया था|

प्रश्न – टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक कौन बने?

उत्तर – टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में क्वालीफाई करने वाले साजन प्रकाश पहले भारतीय तैराक बने|

प्रश्न – हिंदी कैलेण्डर के अनुसार नागपंचमी का त्यौहार किस माह में मनाया जाता है?

उत्तर – हिंदी कैलेण्डर के अनुसार नागपंचमी का त्यौहार सावन माह में पंचमी तिथि को मनाया जाता है|

प्रश्न – विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA Act) कब पारित किया गया था?

उत्तर – वर्ष 1973 में FERA को भारत में विदेशी मुद्रा और भुगतान को विनियमित करने के लिए अधिनियमित किया गया था। पुनः आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत के साथ, FERA’1973 (जो एक नियामक कानून था) निरस्त कर दिया गया और इसके स्थान पर 1 जून, 2000 से एक नया कानून-विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (FEMA) लागू किया गया।

तो इस प्रकार से हमने 14th July 2023 SSC CGL All Shift में पूछे गए GK के प्रश्नों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा| नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC Official Website – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!