17 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts Question Paper Hindi PDF

17 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts

17 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts: कर्मचारी चयन आयोग ने 14 जुलाई 2023 को एसएससी सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा के पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे शिफ्ट की परीक्षा को आयोजित किया है। एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 14 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस आर्टिकल में 17 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को साझा किया गया है| इस आर्टिकल में विस्तृत शिफ्ट-वार SSC CGL एग्जाम 2023 में पूछे गए प्रश्न शामिल हैं, जो सीधे परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से प्राप्त किया गया है। इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

जरुर पढ़िए – SSC CGL 14 जुलाई Analysis PDF

SSC CGL Exam 2023 Shift Timings

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक चार अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जायेगा। नीचे सारणी में सभी शिफ्ट व उसकी टाइमिंग दिया गया है|

14 July 2023 SSC CGL All Shifts Linkपाली का समय
प्रथम पाली09:00 AM to 10:00 AM
द्वितीय पाली11:45 AM to 12:45 PM
तृतीय पाली02:30 PM to 03:30 PM
चतुर्थ पाली05:15 PM to 06:15 PM

17 July 2023 SSC CGL Analysis 1st Shift

17 July 2023 SSC CGL Analysis 1st Shift – 17 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के पहले शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किस भारतीय राज्य में किया गया था?

उत्तर – गुजरात राज्य के 6 शहरों [सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, अहमदाबाद, गांधीनगर व भाव नगर] में आयोजित किया गया था|

  1. सर्विसेज की टीम 61 स्वर्ण पदक सहित कुल 128 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रही थी|
  2. 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आयोजन किया गया था|
  3. पहला राष्ट्रीय खेल – लाहौर [1924]

प्रश्न – किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत जवाहर रोजगार योजना की शुरुआत किया गया था?

उत्तर – 8वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत 1 अप्रैल 1989 को जवाहर रोजगार योजना की शुरुआत किया गया था|

प्रश्न – भारत में 6 बार आने वाला फ़्रांसिसी यात्री _______ था?

उत्तर – भारत में 6 बार आने वाला फ़्रांसिसी यात्री जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर था| वह विशेष रूप से भारत में व्यापारिक स्थितियों से प्रभावित था और उसने भारत की तुलना ईरान और ऑटोमन साम्राज्य से की थी। जीन बैप्टिस्ट टैवर्नियर द्वारा ट्रेवल्स इन इंडिया नामक पुस्तक लिखी गई थी|

प्रश्न – डालखाई लोकनृत्य किस भारतीय राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर – डालखाई’ पश्चिमी उड़ीसा का सबसे लोकप्रिय लोक नृत्य है। इस नृत्य में गीत के छंद की शुरुआत और अंत में डालखाई शब्द का प्रयोग प्रेमिका के लिए प्रयोग किया जाता है|

जरुर पढ़िए – भारत के लोकनृत्य PDF के साथ

प्रश्न – भारतीय संविधान का भाग 9B किससे सम्बंधित है?

उत्तर – भारतीय संविधान का भाग 9B “सहकारी समितियों” से सम्बंधित है| 97वें संविधान संशोधन, 2011 द्वारा सहकारी समितियों को संवैधानिक दर्जा दिया गया था तथा संविधान में भाग 9B को शामिल किया गया था|

प्रश्न – भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को वेतन, पेंशन व भत्ते किस निधि से दिये जाते हैं?

उत्तर – उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन, पेंशन और भत्ते भारत की संचित निधि से दिए जाते हैं, जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते राज्यों की संचित निधि तथा पेंशन भारत की संचित निधि द्वारा दिए जाते हैं।

प्रश्न – भारत की संविधान सभा ने प्रथम प्रारूप समिति की रिपोर्ट कब प्रस्तुत किया था?

उत्तर – भारत की संविधान सभा ने प्रथम प्रारूप समिति की रिपोर्ट २९ अगस्त, 1947 प्रस्तुत किया था|

प्रश्न – बाणगंगा महोत्सव महाराष्ट्र में कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर – बाणगंगा महोत्सव संगीत से जुड़ा हुआ एक समारोह है जोकि प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में मुम्बई में मनाया जाता है|

प्रश्न – ब्रिटिश भारत में किस समाज सुधारक ने पश्चिमी शिक्षा का समर्थन किया था?

उत्तर – ब्रिटिश भारत में राजा राम मोहन राय ने पश्चिमी शिक्षा का समर्थन किया था|

प्रश्न – निम्न में से किस देश में कभी भी पैरालिम्पिक खेलों का आयोजन नहीं किया गया है?

उत्तर – भारत देश में कभी भी पैरालिम्पिक खेलों का आयोजन नहीं किया गया है| पहला पैरालिम्पिक वर्ष 1960 में इटली की राजधानी रोम में किया गया था|

प्रश्न – भोजन में स्टार्च की उपस्थिति का पता लगाने के लिए किस विलयन का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – भोजन में स्टार्च की उपस्थिति का पता लगाने के लिए आयोडीन विलयन का प्रयोग किया जाता है|

प्रश्न – भारत में आधुनिक शिक्षा की नींव किसने रखा था?

उत्तर – लॉर्ड थॉमस मैकाले ने भारत की शिक्षा नीतियों में बहुत से मुख्य बदलाव के साथ आधुनिक शिक्षा की नींव रखी थी इसलिए उसे आधुनिक शिक्षा का जनक माना जाता है।

प्रश्न – उस्ताद असद अली खान किस संगीत वाद्य यंत्र के प्रख्यात वादक थे?

उत्तर – उस्ताद असद अली खान रूद्र वीणा संगीत वाद्य यंत्र के प्रख्यात वादक थे| इन्हें वर्ष 2008 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न – रक्त दाब को मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – रक्त दाब को मापने के लिए रक्तचापमापी या स्फाइगनोमैनोमीटर यंत्र का प्रयोग किया जाता है

प्रश्न – निम्न में से किसका प्रतिरोध सर्वाधिक होता है?

उत्तर – एबोनाइट का प्रतिरोध सर्वाधिक होता है| एक एबोनाइट की रॉड अच्छे इन्सुलेटर की श्रेणी में आती है इसीलिए यह बिजली की खराब चालक होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी सतह पर बिजली के संचालन होने के लिए कोई इलेक्ट्रॉन नहीं हैं।

प्रश्न – मास्की अभिलेख किस राज्य में प्राप्त हुआ था?

उत्तर – मास्की अभिलेख कर्नाटक राज्य के रायचूर जिले में प्राप्त हुआ था। इस अभिलेख में सम्राट अशोक ने अपना नाम अशोक लिखा है| इस शिलालेख के माध्यम से सम्राट अशोक के साम्राज्य की दक्षिणी सीमाओं की जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न – किस तत्व का परमाणु भार 35 एटॉमिक मास यूनिट होता है?

उत्तर – क्लोरिन परमाणु का परमाणु भार 35 amu तथा परमाणु क्रमांक 17 होता है| यह हैलोजन परिवार का सदस्य है|

प्रश्न – पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले ओडिशा के पहले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर – केलुचरण महापात्र पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले ओडिशा के पहले व्यक्ति कौन थे| इन्हें वर्ष 1988 में पद्म विभूषण व 1974 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| केलुचरण महापात्र ओडिसी शास्त्रीय नृत्य के नर्तक थे|

प्रश्न – आंचल ठाकुर किस खेल से सम्बंधित खिलाड़ी हैं?

उत्तर – आंचल ठाकुर स्कीइंग खेल से सम्बंधित खिलाड़ी हैं|

प्रश्न – कुमायूँ हिमालय सतलुज व अन्य किस नदी के बीच स्थित है?

उत्तर – कुमायूँ हिमालय सतलुज व काली नदी के बीच स्थित है|

  • सिंधु से सतलुज – पंजाब हिमालय
  • काली से तिस्ता – नेपाल हिमालय
  • तीस्ता से दिहांग – असम हिमालय

17 July 2023 SSC CGL Analysis 2nd Shift

17 July 2023 SSC CGL 2nd shift – 17 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के दुसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस भाग में संघ की कार्यपालिका से जुड़े प्रावधान हैं?

उत्तर – भारतीय संविधान के भाग 5 में संघ की कार्यपालिका से जुड़े प्रावधान हैं|

प्रश्न – प्रोपीन का फार्मूला क्या होता है?

उत्तर – C3H6, प्रोपेन – C3H8

प्रश्न – सिस्मोग्राफ का उपयोग क्या मापने में किया जाता है?

उत्तर – सिस्मोग्राफ का उपयोग भूकंप की तीव्रता मापने में किया जाता है

प्रश्न – दूसरी पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या था?

उत्तर – दूसरी पंचवर्षीय योजना में नेहरू-महालनोबिस मॉडल को अपनाया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुनियादी और भारी उद्योगों के विकास पर विशेष जोर देने के साथ-साथ तेजी से औद्योगिकीकरण था। 1956 की औद्योगिक नीति ने, आर्थिक नीति के लक्ष्य के रूप में, समाज के एक समाजवादी प्रतिरूप की स्थापना को स्वीकार किया।

प्रश्न – वेदों की ओर लौटो का नारा किस समाज द्वारा दिया गया था?

उत्तर – स्वामी दयानंद सरस्वती जी के द्वारा 1875 में आर्य समाज को शुरू किया गया था| आर्य समाज का आदर्श वाक्य था “वेदों की ओर लौटो।” उन्होंने कहा था, “एकमात्र सच्चा धर्म जिसमें जातिवाद का कोई स्थान नहीं है, वह प्राचीन वैदिक धर्म है। उन्होंने लैंगिक समानता के महत्व पर भी जोर दिया था।

प्रश्न – ईसामसीह के पुनर्जीवित होने के अवसर पर कौन-सा त्यौहार मनाते हैं?

उत्तर – ईसामसीह के पुनर्जीवित होने के अवसर पर ईस्टर का त्यौहार मनाते हैं|

प्रश्न – निम्न में कौन-सा खाद्य परिरक्षण के तौर पर उपयोग किया जाता है?

उत्तर – खाद्य पदार्थों को सड़ने से बचाने वाले पदार्थों को खाद्य परिरक्षक कहते हैं। ये पदार्थ खाद्य पदार्थों को सूक्ष्मजीवों की वृद्धि के कारण होने वाली खराबी से बचाते हैं। खाने का नमक, चीनी, वनस्पति तेल, पोटैशियम मेटाबाइसल्फाइट तथा सोडियम बेन्जोएट सामान्य रूप से प्रयोग में लाये जाने वाले परिरक्षक हैं|

प्रश्न – टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 में किस देश ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीता था?

उत्तर – टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में सर्वाधिक स्वर्ण पदक चीन देश ने जीता था| चीन ने प्रतियोगिता में 96 स्वर्ण, 60 रजत व 51 कांस्य सहित कुल 207 पदक जीते थे| भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते थे|

निम्न सारणी में टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में टॉप 3 पदक विजेता देश व उनके द्वारा जीते गए पदक दिए गए हैं|

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1stअमेरिका394133113
2ndचीन38321989
3rdजापान27141758
48thभारत1247

प्रश्न – मौर्य प्रशासन में समहर्ता का क्या कार्य होता था?

उत्तर – मौर्य प्रशासन में राजस्व एकत्रित करने वाले अधिकारी (Revenue Collector) को समहर्ता कहा जाता था|

प्रश्न – फ़रवरी 2021 में, किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह देखा कि 18 वर्ष से कम और 16 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर अपराधियों को न्यायिक किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा जाना चाहिए?

उत्तर – देवीलाल बनाम मध्य प्रदेश राज्य

प्रश्न – संपत्ति के अधिकार को किस संविधान संशोधन द्वारा क़ानूनी अधिकार बना दिया गया था?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद-31 में संपत्ति के अधिकार का प्रावधान था। किन्तु 44वें संविधान संशोधन(1978) के द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार से अनुच्छेद 300A विधिक अधिकार में परिवर्तित कर दिया गया।

प्रश्न – वर्ष 2020 में राचेल हेहो फ्लिंट अवार्ड की खिलाडी ने जीता?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने वर्ष 2020 में राचेल हेहो फ्लिंट अवार्ड की खिलाडी ने जीता था| जबकि 2021 में भारत की स्मृति मंधना व 2022 में इंग्लैंड की नेट स्किवर ने पुरस्कार जीता था|

प्रश्न – बांग्लादेश के राष्ट्रीय फल का नाम क्या है?

उत्तर – बांग्लादेश के राष्ट्रीय फल का नाम कटहल है|

जरुर पढ़िए – भारत के पड़ोसी देश व उनके सभी प्रतीक

प्रश्न – निम्न में से कौन अपने बच्चों को दूध पिलाने वाला समूह है?

उत्तर – स्तनधारी जीवों के द्वारा अपने बच्चों को दूध पिलाया जाता है|

प्रश्न – वर्ष 2022 में उत्तर-पूर्वी भारत के विकास के लिए 1500 करोड़ रूपये की प्रारंभिक निधि के साथ किस योजना को लांच किया गया?

उत्तर – उत्तर पूर्वी भारत के विकास के लिए Prime Minister’s Development Initiative for North East Region (PM-DevINE) योजना को लांच किया गया| इसकी घोषणा बजट 2022-23 के दौरान किया गया था|

प्रश्न – वाद्य यंत्र व उसके वादकों में से गलत चुनिए

उत्तर – राम नारायण – सारंगी (ये वाला गलत दिया गया था)

  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान – बाँसुरी
  • पंडित रविशंकर – सितार

प्रश्न – बक्सर के युद्ध के दौरान अंग्रेजों की सेना का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर – बक्सर के युद्ध में अंग्रेज सेना का नेतृत्व हेक्टर मुनरो ने किया था| बक्सर का युद्ध 22/23 अक्टूबर 1764 को ईस्ट इंडिया कंपनी और मुगल तथा नवाबों की सेनाओं के बीच लड़ा गया था। बंगाल के नबाब मीर कासिम, अवध के नबाब शुजाउद्दौला, तथा मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना अंग्रेज कम्पनी से लड़ रही थी।

प्रश्न – चंगाई लोक नृत्य का सम्बन्ध किस राज्य से है?

उत्तर – चंगाई लोक नृत्य का सम्बन्ध नागालैंड राज्य से है| यह पुरुषों का सामूहिक लोकनृत्य है। इसका आयोजन होली पर्व पर होता है तथा यह महाशिवरात्रि से लेकर होली तक चलता है। इस लोकनृत्य में खुले स्थान में प्रमुखता ‘चंग’ नामक वाद्ययंत्र के साथ शरीर की गति या संचालन, नृत्य या तालबद्ध गति के साथ अभिव्यक्त किया जाता है। इसे चंग लो का नाम से भी जाना जाता है|

प्रश्न – निम्न में से किस देश ने एशियाई खेलों की 3 बार मेजबानी की है?

उत्तर – थाईलैंड ने सर्वाधिक 4 बार एशियाई खेलों की मेजबानी की है| जबकि आप्शन में दक्षिण कोरिया था जहाँ पर 3 बार एशियाई खेल आयोजित किये गए हैं| भारत ने वर्ष 1951 व 1982 में दो बार एशियाई खेलों की मेजबानी की है|

17 July 2023 SSC CGL Analysis 3rd shift

17 July 2023 SSC CGL Analysis 3rd shift – 17 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के तीसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – किस वाद के बाद भारतीय संविधान में अनुच्छेद 16 (D) जोड़ा गया था?

उत्तर – इंदिरा साहनी व अन्य बनाम भारतीय संघ वाद 1992 के बाद भारतीय संविधान में अनुच्छेद 16 (D) जोड़ा गया था|

प्रश्न – हेमीस त्यौहार किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में मनाया जाता है?

उत्तर – हेमीस त्यौहार लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ हेमिस गोम्पा मे मनाया जाता है| प्रसिद्ध हेमिस गोम्पा चारों तरफ से पहाड़ो की चट्टानों से घिरा हुआ है| इसका आयोजन जून या जुलाई महीने में दो दिनो के लिए किया जाता है| ये त्यौहार गुरु पद्मसम्भवा के जन्मदिवस के अवसर पर उनको सम्मान देने के लिए मनाया जाता है|

प्रश्न – किस अनुच्छेद में भारत की संसद के द्विसदनात्मक होने का प्रावधान है?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के तहत भारत की संसद के द्विसदनात्मक होने का प्रावधान है| भारत का संसद राष्ट्रपति, लोकसभा व राज्य सभा से मिलकर बनता है|

प्रश्न – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान (IARI) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान (IARI) का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व आवर्त सारणी के समूह एक का सदस्य नहीं है?

उत्तर – क्षार धातुएं आवर्त सारणी के समूह 1 में व्यवस्थित किये गए हैं। इस समूह में लिथियम (Li), सोडियम (Na), पोटेशियम (K), रूबिडियम (Rb), सीज़ियम (Cs), और फ़्रान्सियम(Fr) तत्व शामिल हैं।

प्रश्न – भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र किस हिमालय का हिस्सा है?

उत्तर – भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मेघालय का मासिनराम है जहाँ पर सर्वाधिक वर्षा खासी पहाड़ियों के कारण होता है| गारो, खासी, जयन्तिया पहाड़ियाँ मेघालय पठार का हिस्सा हैं। इन पहाड़ियों का निर्माण मालवा पठार के युग में ही हुआ है। मालवा के पठार जिन्हें सेंट्रल हाइलैंड्स के नाम से भी जाना जाता है, प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा हैं। इसे मध्य भारत पठार के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय को तीन समानांतर श्रेणियों हिमाद्रि (वृहत् हिमालय), हिमाचल (लघु हिमालय), शिवालिक (बाहरी हिमालय) में विभाजित किया गया है।

प्रश्न – होजागिरी लोक नृत्य किस भारतीय राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर – होजागिरी लोक नृत्य भारत के त्रिपुरा राज्य में ब्रू रियांग कबीले के त्रिपुरी लोगों द्वारा किया जाता है। यह नृत्य प्रायः महिलाओं और युवा लड़कियों द्वारा किया जाता है| इस नृत्य के दौरान एक टीम में लगभग 4 से 6 सदस्य होते हैं जोकि मिट्टी के घड़े पर संतुलन बनाते हैं और सिर पर एक बोतल और हाथ पर मिट्टी का दीपक जैसे सामान लेकर नृत्य करते हैं।

प्रश्न – मौलिक कर्त्तव्य संविधान के भाग 3 में नहीं है, क्यूंकि भाग 3 में _________ है?

उत्तर – मौलिक कर्त्तव्य संविधान के भाग 3 में नहीं है, क्यूंकि भाग 3 में मौलिक कर्त्तव्य है| मौलिक कर्त्तव्य भारतीय संविधान के भाग 4(A) में शामिल है|

प्रश्न – टोक्यो पैरालिम्पिक खेलों में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा था?

उत्तर – टोक्यो पैरालिम्पिक में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते थे और पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था|

प्रश्न – तारिक-ए-फिरोजशाही नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – तारिक-ए-फिरोजशाही नामक पुस्तक के लेखक जियाउद्दीन बरुनी हैं|

प्रश्न – हरिजन सेवक संघ की स्थापना किसने किया था?

उत्तर – महात्मा गाँधी ने वर्ष 1932 में दिल्ली में हरिजन सेवक संघ की स्थापना किया था|

प्रश्न – कुनबी लोक नृत्य किस भारतीय राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर – कुनबी भारतीय राज्य गोवा राज्य में कुनबी समुदाय द्वारा किया जाने वाला लोक नृत्य है|

प्रश्न – अनुष्का शंकर किस वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं?

उत्तर – अनुष्का शंकर भारत की एक प्रसिद्ध सितार वादक हैं| ये भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं|

प्रश्न – (C6H5)2CO किसका रासायनिक फार्मूला है?

उत्तर – (C6H5)2CO, बेन्जोफेनोन का रासायनिक फार्मूला है| बेंजोफेनोन-3 एक फिनोल है जिसका उपयोग सनस्क्रीन में किया जाता है।

प्रश्न – ओलिम्पिक के लोगो में कितने छल्ले होते हैं?

उत्तर – ओलिम्प्पिक के लोगो में 5 छल्ले होते हैं, जोकि एशिया, अमेरिका, ओसिनिया यूरोप व अफ्रीका महाद्वीप को प्रदर्शित करते हैं|

प्रश्न – सोडियम के किस यौगिक का उपयोग खाद्य परिरक्षक के तौर पर किया जाता है?

उत्तर – सोडियम बेंजोएट या बेन्जोइक अम्ल का उपयोग उपयोग खाद्य परिरक्षक के तौर पर किया जाता है| सोडियम बेंजोएट भोजन में संभावित हानिकारक बैक्टीरिया, मोल्ड और अन्य रोगाणुओं के विकास को रोकता है, इस प्रकार खराब होने को रोकता है।

17 July 2023 SSC CGL Analysis 4th Shift

17 July 2023 SSC CGL 4th shift – 17 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के दुसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – किस शास्त्रीय नृत्य के दौरान पारम्परिक संगीत बोरगीत बजाया जाता है?

उत्तर – असम राज्य के सतरिया शास्त्रीय नृत्य के दौरान पारम्परिक संगीत बोरगीत बजाया जाता है|

प्रश्न – भारत में किस कानून के द्वारा सती प्रथा का अंत किया गया था?

उत्तर – लार्ड विलियम बेंटिक द्वारा बंगाल सटी विनियमन कानून 1829 द्वारा भारत में सती प्रथा की समाप्ति किया गया था|

प्रश्न – व्यक्ति की आय या राजस्व पर आधारित एक वित्तीय या व्यय योजना को क्या कहते हैं?

उत्तर – व्यक्ति की आय या राजस्व पर आधारित एक वित्तीय या व्यय योजना को बजट कहा जाता है|

प्रश्न – कर्नाटक राज्य में स्थित बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान किस जानवर के लिए प्रसिद्ध है?  

उत्तर – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, बांदीपुर टाइगर रिजर्व का हिस्सा है और यह बाघों के लिए प्रसिद्ध है|

प्रश्न – निम्न में किस स्थान पर सर्दियों में हिमपात नहीं होता है?

आप्शन – श्रीनगर, उंटी, शिमला व श्रीनगर

उत्तर – तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित उंटी में सदियों में हिमपात नहीं होता है|

प्रश्न – सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड 2021 से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर – सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड 2021 से अनिल प्रकाश जोशी को सम्मानित किया गया|

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यों में विधान परिषद के निर्माण या उन्मूलन सम्बंधित प्रावधान है?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 169 में राज्यों में विधान परिषद के निर्माण या उन्मूलन सम्बंधित प्रावधान है| इसकी शक्ति भारत के संसद में निहित है| वर्तमान में भारत भारत के 6 राज्यों में द्विसदनीय विधायिका है जिनके नाम आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश व बिहार है|

प्रश्न – किस जनजातीय नृत्य से सम्बंधित अर्जुन सिंह धुर्वे को वर्ष 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर – बैगा परधौनी जनजातीय नृत्य से सम्बंधित अर्जुन सिंह धुर्वे को वर्ष 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया| बैगा परधौनी मध्य प्रदेश राज्य में किया जाने वाला नृत्य है|

प्रश्न – 7वें डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 किसके द्वारा प्रदान किये गए?

उत्तर – 7वें डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रदान किये गए|

प्रश्न – प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र में कौन-कौन सी नदी शामिल है?

उत्तर – प्रायद्वीपीय भाग की अधिकतर मुख्य नदियाँ जैसे – महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी पूर्व की ओर बहती हैं तथा बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

प्रश्न – सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु अपने पुत्र महेंद्र व पुत्री संघमित्रा को किस देश में भेजा था?

उत्तर – सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु अपने पुत्र महेंद्र व पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका में भेजा था|

प्रश्न – जब पेट में अम्लीय भोजन छोटी आंत में आता है तो किसके द्वारा वह क्षारीय भोजन में परिवर्तित किया जाता है?

उत्तर – यकृत द्वारा स्त्रावित पित्त रस भोजन को क्षारीय बनाता है|

प्रश्न – वर्ष 2031 में ICC पुरुष विश्वकप का आयोजन किस देश में किया जायेगा?

उत्तर – वर्ष 2031 में ICC पुरुष विश्वकप का आयोजन संयुक्त रूप से भारत व बांग्लादेश में किया जायेगा|

पुरुष क्रिकेट विश्वकप 2023 – भारत

प्रश्न – वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु नानक देव जी के कौन से प्रकाश उत्सव में शामिल हुए?

उत्तर – वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव में शामिल हुए| गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक व पहले गुरु थे|

प्रश्न – संगीतकार शिवमणि किस वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं?

उत्तर – शिवमणि भारत के प्रसिद्ध तालवादक हैं| वह ड्रम, ऑक्टोबैन, दरबुका, उडुकई, घाटम और कंजीरा सहित कई वाद्ययंत्र बजाते हैं।

प्रश्न – भारतीय संविधान में किस समिति की सिफारिश पर मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया था?

उत्तर – भारतीय संविधान में स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया था|

प्रश्न – वर्ष 1956 में किसके अविष्कार के लिए जॉन बार्डीन, विलियम शॉकले व वाल्टर ब्रेटन को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

उत्तर – वर्ष 1956 में ट्रांजिस्टर के अविष्कार के लिए जॉन बार्डीन, विलियम शॉकले व वाल्टर ब्रेटन को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

प्रश्न – शैवाल व उनके वर्ग को सुमेलित कीजिये|

उत्तर – इनका सही मिलान निम्नलिखित है|

  • नीला हरा शैवाल – सायनोबैक्टीरिया
  • लाल शैवाल – रोडोफाइसी
  • भूरा शैवाल – फियोफाइसी वर्ग
  • हरा शैवाल – क्लोरोफाइट्स

प्रश्न – हरियाणा सरकार द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किस योजना को लांच किया?

उत्तर – हरियाणा सरकार द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना को लांच किया| मातृशक्ति उद्यमिता योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम होगी|

प्रश्न – नाना साहब किस पेशवा के दत्तक पुत्र थे?

उत्तर – नाना साहब मराठा पेशवा बाजीराव द्वितीय पेशवा के दत्तक पुत्र थे|

प्रश्न – परमवीर चक्र व अशोक चक्र पुरस्कार किस अवसर पर प्रदान किये जाते हैं?

उत्तर – परमवीर चक्र व अशोक चक्र पुरस्कार 26 जनवरी यानिकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाते हैं| मेजर सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कंपनी-कमाण्डर थे। उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया। मेजर सोमनाथ शर्मा परमवीर चक्र पाने वाले वे प्रथम व्यक्ति हैं।

प्रश्न – वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बाल लिंगानुपात कितना था?

उत्तर – वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बाल लिंगानुपात 918 था| बाल लिंगानुपात (सीएसआर) को, 0 से 6 वर्ष की आयु में प्रति 1000 बालकों में बालिकाओं की संख्या के रूप में परिभाषित किया गया है।

प्रश्न – भारत का पहला समाचार पत्र किसने प्रकाशित किया था?

उत्तर – भारत का पहला समाचारपत्र जेम्स अगस्तस हिकी द्वारा वर्ष 1780 में बंगाल गजट का प्रकाशन किया गया था|

प्रश्न – क्रिकेट फिल्ड में कुल कितने अम्पायर होते हैं?

उत्तर – क्रिकेट मैच में कुल 3 अम्पायर होते हैं, जिनमे से दो अम्पायर फिल्ड पर मौजूद होते हैं|

प्रश्न – गहन कृषि का क्या अभिप्राय है?

उत्तर – इसे बागानी कृषि या रोपण कृषि भी कहते हैं। एक बार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के बाद कई वर्षों तक उससे उत्पादन या लाभ प्राप्त होता रहता है। इन उत्पादों से प्रायः अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का लक्ष्य होता है। ऐसी कृषि में चाय, रबर मसाले, कोको, कहवा,केला आदि की कृषि की जाती है।

प्रश्न – आवर्त सारणी में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर परमाणु के आकार में क्या परिवर्तन होता है?

उत्तर – आवर्त सारणी में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है जबकि बाएं से दायें ओर जाने पर परमाणु का आकार घटता है|

प्रश्न – अलाउद्दीन खिलजी ने किस गुलाम की मदद से देवगिरी अभियान में विजय प्राप्त किया था?

उत्तर – अलाउद्दीन खिलजी ने मलिक कफूर गुलाम की मदद से देवगिरी अभियान में विजय प्राप्त किया था| मलिक काफूर को अलाउद्दीन खिलजी के ही एक अन्य सेनापति नुसरत खा ने 1298 में हुए गुजरात विजय से लौटते समय हजार दिनार में खरीदा था, और उसने तोहफे के रुप में अलाउद्दीन खिलजी को सौंप दिया|

तो इस प्रकार से हमने 17 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts में पूछे गए GK के प्रश्नों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा| नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC Official Website – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!