18 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts Question Paper Hindi PDF

18 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts

18 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts: कर्मचारी चयन आयोग ने 14 जुलाई 2023 को एसएससी सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा के पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे शिफ्ट की परीक्षा को आयोजित किया है। एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 14 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस आर्टिकल में 18 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को साझा किया गया है| इस आर्टिकल में विस्तृत शिफ्ट-वार SSC CGL एग्जाम 2023 में पूछे गए प्रश्न शामिल हैं, जो सीधे परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से प्राप्त किया गया है। इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC CGL 2023 All Shifts Analysis

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित किया जायेगा। नीचे दिए गए टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आर्टिकल पढ़कर PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC CGL 2023 Date-wise AnalysisEnglishHindi
14 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
17 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
18 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
19 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here

18 July 2023 SSC CGL Analysis 1st Shift

18 July 2023 SSC CGL Analysis 1st Shift – 18 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के पहले शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – फर्न, लाइकोफाइट्स, हॉर्सटेल किससे सम्बंधित हैं?

उत्तर – फर्न, लाइकोफाइट्स, हॉर्सटेल टेरिडोफाइट्स से सम्बंधित हैं| टेरिडोफाइट्स को संवहनी क्रिप्टोगैम भी कहा जाता है। टेरिडोफाइट्स बिना बीज या फूल वाले पौधों के प्रकार हैं। इसलिए इसे क्रिप्टोगैम्स के नाम से भी जाना जाता है। चूँकि इनमे संवहनी ऊतक, जाइलम और फ्लोएम उपस्थित होता है, इसलिए इन्हें सबसे प्रारंभिक स्थलीय संवहनी पौधे के तौर पर माना जाता है।

प्रश्न – वर्ष 2022 में जारी मानव विकास सूचकांक 2021 में प्राप्त रैंक के अनुसार निम्न देशों को व्यस्थित कीजिये?

उत्तर – भारत 191 देशों की सूची में 132वें स्थान पर रहा था| मानव विकास सूचकांक 2021 की सूची निम्नवत है|

  • श्रीलंका – 73वाँ स्थान
  • चीन – 79वाँ स्थान
  • भूटान – 127वाँ स्थान
  • बांग्लादेश – 129वाँ स्थान
  • नेपाल – 143वाँ स्थान
  • पाकिस्तान – 161वाँ स्थान

प्रश्न – भारत में काली मिट्टी कहाँ पाई जाती है?

उत्तर – भारत में काली मिट्टी मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, और मध्य प्रदेश में पाई जाती है| इस मिट्टी में मैग्नेशियम,चूना,लौह तत्व तथा कार्बनिक पदार्थों की अधिकता होती है। इस मिट्टी का काला रंग टिटेनीफेरस मैग्नेटाइड एंव जीवांश(Humus) की उपस्थिति के कारण होता है।

प्रश्न – नागालैंड के किस त्यौहार की शुरुआत वर्ष 2000 में हुआ था?

उत्तर – हॉर्नबिल त्यौहार की शुरुआत वर्ष 2000 में हुआ था| इसे प्रत्येक वर्ष 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है|

प्रश्न – निम्न में से कौन सुरबहार वाद्य यंत्र से सम्बंधित थी?

उत्तर – अन्नपूर्णा देवी भारत की प्रसिद्ध सुरबहार वाद्य यंत्र वादक थी| वर्ष 1977 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था| अन्नपूर्णा देवी मैहर घराने के संस्थापक सरोद वादक अलाउद्दीन खान की बेटी थी|

प्रश्न – सियालदाह रेलवे स्टेशन किस रेलवे ज़ोन का भाग है?

उत्तर – सियालदाह रेलवे स्टेशन पूर्वी रेलवे ज़ोन का भाग है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है|

प्रश्न – वर्ष 2022 में कॉम्बैट एविएटर के रूप में आर्मी एविएशन कोर में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनीं?

उत्तर – अभिलाषा बराक वर्ष 2022 में कॉम्बैट एविएटर के रूप में आर्मी एविएशन कोर में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनीं|

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उपाधियों के अंत सम्बंधित प्रावधान हैं?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18 में उपाधियों के अंत सम्बंधित प्रावधान हैं| भारत का कोई नागरिक किसी विदेशी राज्य से कोई उपाधि स्वीकार नहीं कर सकता है। कोई व्यक्ति, जो भारत का नागरिक नहीं है, राज्य के अधीन लाभ या विश्वास के किसी पद को धारण करते हुए किसी विदेशी राज्य से कोई उपाधि राष्ट्रपति की सहमति के बिना स्वीकार नहीं कर सकता है।

प्रश्न – भारत ने ओलिम्पिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक कब जीता था?

उत्तर – भारत ने ओलिम्पिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक वर्ष 1948 में एम्स्टर्डम में आयोजित ओलिम्पिक खेल में हॉकी में जीता था| भारत को ओलिम्पिक खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अभिनव बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलिम्पिक में दिलाया था|

प्रश्न – गरबा किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?

उत्तर – गरबा गुजरात राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है| इसे नवरात्री के अवसर पर किया जाता है|

जरुर पढ़िए – राज्यों के लोक नृत्य PDF के साथ

प्रश्न – वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर – ओडिशा राज्य की स्प्रिंट रनर दूती चंद को वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा ओजोन गैस का सही रासायनिक स्ट्रक्चर है?

उत्तर – ओजोन में ऑक्सीजन के 3 परमाणु (O3) होते हैं तथा रासायनिक स्ट्रक्चर निम्न है|

Ozone Structure
Ozone Structure

प्रश्न – वर्ष 1956 में आयी दूसरी औद्योगिक नीति में कितने उद्योग शामिल थे?

उत्तर – 1956 की औद्योगिक नीति में कुल 17 उद्योगों को शामिल किया गया जिसमें मुख्य थे – युद्ध का सामान बनाने वाले, अणुशक्ति, लोहा व इस्पात, भारी मशीनरी आदि।

प्रश्न – आर्द्रता क्या है?

उत्तर – वातावरण में हवा में मौजूद जलवाष्प की मात्रा को ही आर्द्रता कहा जाता है|

प्रश्न – ब्रिटिश भारत में वर्नाकुलर प्रेस एक्ट कब आया था?

उत्तर – भारत में वर्नाकुलर प्रेस एक्ट वर्ष 1878 में लार्ड लिट्टन के कार्यकाल में आया था| इस अधिनियम को 1882 ईस्वी में लार्ड रिपन ने रद्द कर दिया था|

प्रश्न – मलिक अम्बर किस साम्राज्य से सम्बंधित थे?

उत्तर – मलिक अंबर एक सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत के दक्कन क्षेत्र में अहमदनगर सल्तनत के पेशवा (प्रधान मंत्री) के रूप में कार्य किया।

प्रश्न – ओलिम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?

उत्तर – ओलिम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी हैं, जिन्होंने सिडनी ओलिम्पिक 2000 में भारोत्तोलन के खेल में कांस्य पदक जीता था|

18 July 2023 SSC CGL Analysis 2nd shift

18 July 2023 SSC CGL Analysis 2nd Shift – 18 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के दूसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – अलीगढ आन्दोलन किसने शुरू किया था?

उत्तर – सर सय्यद अहमद खान के द्वारा वर्ष 1875 में अलीगढ आन्दोलन शुरू किया गया था|

प्रश्न – हेमीस त्यौहार किस धर्म से सम्बंधित है?

उत्तर – हेमीस त्यौहार बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक त्यौहार है| हेमीस त्यौहार लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ हेमिस गोम्पा मे मनाया जाता है| प्रसिद्ध हेमिस गोम्पा चारों तरफ से पहाड़ो की चट्टानों से घिरा हुआ है| इसका आयोजन जून या जुलाई महीने में दो दिनो के लिए किया जाता है| ये त्यौहार गुरु पद्मसम्भवा के जन्मदिवस के अवसर पर उनको सम्मान देने के लिए मनाया जाता है|

प्रश्न – लौह-अयस्क किस क्षेत्र में सर्वाधिक मात्रा में उपलब्ध है?

आप्शन – दक्कन का पठार, मालबा पठार, छोटा नागपुर का पठार

उत्तर – लौह-अयस्क का सर्वाधिक भंडार छोटा नागपुर के पठार में है| भारत के 99 प्रतिशत से अधिक लौह अयस्क का उत्पादन कर्नाटक, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और राजस्थान राज्यों द्वारा किया जाता है। ओडिशा में लौह-अयस्क के सबसे बड़े भंड़ार हैं।

प्रश्न – राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर – राज्यों के राज्यपाल द्वारा राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की जाती है|

प्रश्न – वर्ष 2023 में RRR फिल्म के नाटू-नाटू सॉंग को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया गया| इस सॉंग के कंपोजर कौन हैं?

उत्तर – नाटू-नाटू सॉंग को गीतकार एम एम किरवानी ने कंपोज़ किया है| 95वे अकादमी पुरस्कारों में भी नाटू-नाटू फिल्म को बेस्ट ओरिजिनल सॉंग का पुरस्कार दिया गया|

जरुर पढ़िए – ऑस्कर पुरस्कार 2023 PDF के साथ

प्रश्न – अलारिप्पू नृत्य किस शास्त्रीय नृत्य का भाग है?

उत्तर – अलारिप्पू नृत्य तमिलनाडु के शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम का भाग है|

जरुर पढ़िए – शास्त्रीय नृत्य व उसके नर्तक PDF के साथ

प्रश्न – कोशिका में प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है?

उत्तर – प्रोटीन का संश्लेषण राइबोसोम में होता है जो अन्तद्रव्य जालिका पर स्थित होते है।

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में “वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करना” एक मौलिक कर्त्तव्य के रूप में शामिल है?

उत्तर – भारतीय संविधान के भाग-4A के तहत अनुच्छेद 51 A(h) में “वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करना” एक मौलिक कर्त्तव्य के रूप में शामिल है|

प्रश्न – किस पंचवर्षीय योजना को अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के रूप में भी जाना जाता है?

उत्तर – 8वीं पंचवर्षीय योजना को अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के रूप में भी जाना जाता है|

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा एक वित्तीय संस्थान है?

उत्तर – उन संस्थाओं को वित्तीय संस्थान कहा जाता है जो अपने ग्राहकों एवं सदस्यों को वित्तीय सेवाएँ (जैसे ग्राहक का धन जमा रखना, ग्राहक को ऋण देना, बैंक ड्राफ्ट देना, निधि अन्तरण आदि) देते हैं।

प्रश्न – जून 2021 से जून 2024 तक के लिए विश्व बैंक के शिक्षा सलाहकार के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – महाराष्ट्र के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रंजीत सिंह दिसाले को जून 2021 से जून 2024 तक के लिए विश्व बैंक के शिक्षा सलाहकार के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है

प्रश्न – पोर्टलैंड सीमेंट में सिलिका की मात्रा कितनी होती है?

उत्तर – पोर्टलैंड सीमेंट में सिलिका की मात्रा 17-25% तक होती है| सीमेंट का स्थापन समय बढ़ाने के लिए सीमेंट में जिप्सम मिलाया जाता है।

प्रश्न – वॉलीबॉल खेल के अंतिम या 5वें सेट में कितना पॉइंट्स दिया जाता है?

उत्तर – अगर पहले के चार सेट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर समाप्त होता है तो अंतिम सेट में 15 पॉइंट्स दिए जाते हैं| वॉलीबॉल खेल में शुरुआत के 4 सेट 25-25 पॉइंट्स के होते हैं| वॉलीबॉल खेल में एक टीम में 6 खिलाडी होते है|

प्रश्न – 2019 में नर्तकी नटराज को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वह किस शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित हैं?

उत्तर – नर्तकी नटराज भरतनाट्यम नृत्य की नर्तकी हैं| नर्तकी नटराज पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं|

प्रश्न – कलिंग युद्ध के बाद किस राजा ने अपनी तलवार को त्याग दिया था?

उत्तर – कलिंग युद्ध 261 ईसा पूर्व दया नदी के किनारे सम्राट अशोक व कलिंग के राजा अनन्त पद्मनाभन के बीच लड़ा गया था| इस युद्ध के बाद सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तित हुआ और उन्होंने आजीवन युद्ध न लड़ने की प्रतिज्ञा की|

प्रश्न – बारदोली सत्याग्रह के बाद किसे सरदार की उपाधि दी गई थी?

उत्तर – बारडोली सत्याग्रह गुजरात में एक किसान आन्दोलन था, जिसका नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था| इसकी सफलता के बाद बारदोली की महिलाओं की तरफ से महात्मा गांधी ने उन्हें सरदार की उपाधि दिया था|

प्रश्न – निम्न में से किन दशकों दौरान भारत की जनसँख्या वृद्धि दर स्थिर रही थी?

उत्तर – 1921-1951 के दशकों के दौरान भारत की जनसंख्या वृद्धि की दर स्थिर रही थी।

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा उप-धातु का उदाहरण है?

उत्तर – वे तत्व जिनमें धातु तथा अधातु दोनों के गुण पाए जाते हैं उन्हें उपधातु (Metalloid) कहते हैं। बोरान, सिलिकॉन, जर्मेनियम, आर्सेनिक, एण्टीमनी, टेल्युरियम व पोलोनियम – ये सात तत्व उपधातुओं के उदाहरण हैं|

प्रश्न – मुहम्मद बिन तुगलक ने चांदी के स्थान पर किस सिक्के को जारी किया था?

उत्तर – मोहम्मद बिन तुगलक ने चांदी के स्थान पर तांबे व पीतल के सिक्के जारी किया था| मोहम्मद बिन तुगलक को पागल सुल्तान भी कहा जाता थाI मुहम्मद-बिन-तुगलक ने 1325-1351 ई. तक दिल्ली पर शासन किया था|

प्रश्न – एकदिवसीय क्रिकेट में एक गेंदबाज अधिकतम कितने ओवर फेंक सकता है?

उत्तर – एकदिवसीय क्रिकेट में एक गेंदबाज अधिकतम 10 ओवर की गेंदबाजी कर सकता है| जबकि T-20 क्रिकेट में अधिकतम 4 ओवर गेंदबाजी कर सकता है|

18 July 2023 SSC CGL Analysis 3rd shift

18 July 2023 SSC CGL Analysis 3rd Shift – 18 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के तीसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – निम्न देश व उनकी भाषा का मिलान कीजिये?

उत्तर – म्यांमार – बर्मी

  • श्रीलंका – सिंहली
  • भूटान – ज़ोंगखा

प्रश्न – थबल चोंगबा लोक नृत्य किस राज्य में परफॉर्म किया जाता है?

उत्तर – थबल चोंगबा मणिपुर का एक लोक नृत्य है जोकि याओसंग त्यौहार के दौरान परफॉर्म किया जाता है | यह नृत्य प्रत्येक मोहल्ले में 6 दिनों के लिए किया जाता है|

प्रश्न – निम्न में से किसमे सोलर पैनल का प्रयोग नहीं किया जाता है?

आप्शन – लिफ्ट, रेडियो, कृत्रिम सैटेलाईट, स्पेस प्रोब

उत्तर – आप्शन के अनुसार संभवतः रेडियो या लिफ्ट सही हो सकता है|

प्रश्न – निम्न में से कौन-सी ताजे पानी की झील नहीं है?

आप्शन – वुलर झील, नैनीताल, भीम ताल, पुलिकट झील

उत्तर – आन्ध्र प्रदेश व तमिलनाडु के सीमा पर स्थित पुलिकट झील एक खारे पानी की झील है| यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी ब्रेकिश लैगून है|

भारत में मीठे पानी की झील निम्न हैं

कोलेरू झील, दीपोर बील, वुलर झील, लोकटक झील, हरिके झील, उमियम झील आदि

प्रश्न – राधा रेड्डी का सम्बन्ध किस शास्त्रीय नृत्य से है?

उत्तर – राधा रेड्डी व राजा रेड्डी कुचिपुड़ी नृत्य से सम्बंधित हैं| इस पति-पत्नी की जोड़ी को वर्ष 1984 में पद्म श्री व वर्ष 2000 में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है|

प्रश्न – संगीत वादक व वाद्य यंत्र को सुमेलित कीजिये|

उत्तर – अल्लाह रखा – तबला

  • TH विनायक्रम – घटम
  • पंडित तोताराम शर्मा – पखावज

प्रश्न – पहली महिला बौद्ध भिक्षुणी कौन थी?

उत्तर – महाप्रजापति गौतमी, बौद्ध संघ में प्रवेश करने वाली पहली महिला थीं। महामाया और महाप्रजापति गौतमी कोलिय राज्य की राजकुमारियाँ व सगी बहनें थी।

प्रश्न – जनवरी 2023 में, AMPHEX सैन्याभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया गया था?

उत्तर – AMPHEX सैन्याभ्यास का आयोजन 17 जनवरी से 23 जनवरी तक आन्ध्र प्रदेश के काकीनाडा में हुआ था|  इस अभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं ने हिस्सा लिया था|

प्रश्न – RG भंडारकर ने किसकी स्थापना किया था?

उत्तर – RG भंडारकर ने 31 मार्च 1867 को अपनी पहली प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसके परिणामस्वरूप अंततः प्रार्थना समाज का गठन हुआ।

प्रश्न – मेवाड़ के सिसोदिया अमर सिंह ने किस मुग़ल शासक के अधीन अपनी सेवा दी थी?

उत्तर – मेवाड़ के सिसोदिया अमर सिंह ने जहाँगीर के अधीन अपनी सेवा दी थी| वह सिसोदिया राजपूतों के मेवाड़ वंश के 13वें शासक थे। महाराणा प्रताप के पुत्र कर्ण सिंह को मुगल दरबार में मनसबदार बनाया गया।

प्रश्न – भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर – भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना 1984 में हुई थी| इसका मुख्यालय दिल्ली में है|

प्रश्न – प्री प्राइमरी शिक्षा योजना किस क्लास के लिए शुरू किया गया?

उत्तर

प्रश्न – बाबा बुदन की पहाड़ियां किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर – बाबा बुदन की पहाड़ियों पर कॉफ़ी की खेती की जाती है | बाबा बुदन गिरि पहाड़ी कर्नाटक के चिकमगलूर जिले में स्थित हैं। बाबा बुदन एक प्रसिद्ध मुस्लिम सूफी संत हैं, जो सऊदी अरब से कॉफ़ी के 7 बीज यहां लाए थे। यह कॉफी उत्पादन और लोहे के भंडार के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न – टोक्यो पैरालिम्पिक्स 2020 का विषय क्या था?

उत्तर – टोक्यो पैरालिम्पिक्स 2020 का विषय “We Have Wings” था|

प्रश्न – कोशिका की खोज किस वर्ष किया गया था?

उत्तर – मृत कोशिका की खोज रॉबर्ट हूक ने 1664 ई० में किया। एंटोनी वॉन ल्यूवेन्हॉक ने 1674 में सबसे पहले जीवित कोशिका की खोज की थी। शैवाल स्पेरोग्यरा पहली जीवित कोशिका थी जिसे इन्होंने माइक्रोस्कोप द्वारा देखा था। 1839 ई० में श्लाइडेन तथा श्वान नामक दो वैज्ञानिकों ने कोशिका सिद्धान्त प्रस्तुत किया जिसके अनुसार सभी सजीवों का शरीर एक या एकाधिक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है तथा सभी कोशिकाओं की उत्पत्ति पहले से उपस्थित किसी कोशिका से ही होती है।

प्रश्न – समुद्र में ज्वार-भाटा एक दिन में कितनी बार आता है?

उत्तर – समुद्र में ज्वार-भाटा एक दिन में दो बार आता है | दुनिया में सबसे ज्यादा ज्वार नोवा स्कोटिया कनाडा, में फ़ंडी की खाड़ी में होते है।

प्रश्न – 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में किसने बिहार का नेतृत्व किया था?

उत्तर – 1857 की क्रांति के दौरान “कुंवर सिंह” ने बिहार का नेतृत्व किया था|

प्रश्न – 12 फ़रवरी 2022 को किसके लिए SMILE योजना को लांच किया गया था?

उत्तर – सामाजिक न्याय व सहकारिता मंत्रालय के द्वारा ट्रांसजेंडर व भिक्षुओं के लिए SMILE योजना (Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise) लांच किया| वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए इसका बजट 365 करोड़ रूपये है|

प्रश्न – महँगाई को मापने के लिए जीडीपी डीफ्लेक्टर का फार्मूला क्या है?

उत्तर – GDP Deflector = Nominal GDP/Real GDP X 100

प्रश्न – प्रसिद्ध हिन्दू धर्म का त्यौहार दीवाली कब मनाया जाता है|

उत्तर – दीवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है और यह हिंदी कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है|

तो इस प्रकार से हमने 18 July 2023 SSC CGL Analysis All Shifts में पूछे गए GK के प्रश्नों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा| नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC Official Website – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!