17 July 2023 3rd Shift SSC CGL GK Question Paper Hindi PDF

17 July 2023 3rd Shift SSC CGL Analysis

17 July 2023 3rd Shift SSC CGL: नमस्कार दोस्तों ssccglexam.com पर आप सभी का स्वागत है| SSC CGL Tier 1 की परीक्षा 14 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस आर्टिकल में 17 July 2023 3rd Shift SSC CGL परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को साझा किया गया है| ये सभी प्रश्न SSC CGL परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के द्वारा बताएं गए हैं| 15 व 16 जुलाई को कोई एग्जाम नहीं था| इस आर्टिकल की PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं| अगर किसी प्रश्न को लेकर कोई संदेह होता है तो उसके बारे में नीचे कमेन्ट सेक्शन में जरुर बताइए|

SSC CGL 2023 All Shifts Analysis

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक चार अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जायेगा। नीचे सारणी में 14 जुलाई के सभी शिफ्ट की PDF लिंक दिया गया है|

14th July All Shifts Linkपाली का समय
प्रथम पाली09:00 AM to 10:00 AM
द्वितीय पाली11:45 AM to 12:45 PM
तृतीय पाली02:30 PM to 03:30 PM
चतुर्थ पाली05:15 PM to 06:15 PM

17 July 2023 3rd Shift SSC CGL GK Analysis

17 July 2023 3rd Shift SSC CGL – 17 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के तीसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – किस वाद के बाद भारतीय संविधान में अनुच्छेद 16 (D) जोड़ा गया था?

उत्तर – इंदिरा साहनी व अन्य बनाम भारतीय संघ वाद 1992 के बाद भारतीय संविधान में अनुच्छेद 16 (D) जोड़ा गया था|

प्रश्न – हेमीस त्यौहार किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में मनाया जाता है?

उत्तर – हेमीस त्यौहार लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ हेमिस गोम्पा मे मनाया जाता है| प्रसिद्ध हेमिस गोम्पा चारों तरफ से पहाड़ो की चट्टानों से घिरा हुआ है| इसका आयोजन जून या जुलाई महीने में दो दिनो के लिए किया जाता है| ये त्यौहार गुरु पद्मसम्भवा के जन्मदिवस के अवसर पर उनको सम्मान देने के लिए मनाया जाता है|

प्रश्न – किस अनुच्छेद में भारत की संसद के द्विसदनात्मक होने का प्रावधान है?

उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के तहत भारत की संसद के द्विसदनात्मक होने का प्रावधान है| भारत का संसद राष्ट्रपति, लोकसभा व राज्य सभा से मिलकर बनता है|

प्रश्न – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान (IARI) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान (IARI) का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व आवर्त सारणी के समूह एक का सदस्य नहीं है?

उत्तर – क्षार धातुएं आवर्त सारणी के समूह 1 में व्यवस्थित किये गए हैं। इस समूह में लिथियम (Li), सोडियम (Na), पोटेशियम (K), रूबिडियम (Rb), सीज़ियम (Cs), और फ़्रान्सियम(Fr) तत्व शामिल हैं।

प्रश्न – भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र किस हिमालय का हिस्सा है?

उत्तर – भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मेघालय का मासिनराम है जहाँ पर सर्वाधिक वर्षा खासी पहाड़ियों के कारण होता है| गारो, खासी, जयन्तिया पहाड़ियाँ मेघालय पठार का हिस्सा हैं। इन पहाड़ियों का निर्माण मालवा पठार के युग में ही हुआ है। मालवा के पठार जिन्हें सेंट्रल हाइलैंड्स के नाम से भी जाना जाता है, प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा हैं। इसे मध्य भारत पठार के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय को तीन समानांतर श्रेणियों हिमाद्रि (वृहत् हिमालय), हिमाचल (लघु हिमालय), शिवालिक (बाहरी हिमालय) में विभाजित किया गया है।

प्रश्न – होजागिरी लोक नृत्य किस भारतीय राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर – होजागिरी लोक नृत्य भारत के त्रिपुरा राज्य में ब्रू रियांग कबीले के त्रिपुरी लोगों द्वारा किया जाता है। यह नृत्य प्रायः महिलाओं और युवा लड़कियों द्वारा किया जाता है| इस नृत्य के दौरान एक टीम में लगभग 4 से 6 सदस्य होते हैं जोकि मिट्टी के घड़े पर संतुलन बनाते हैं और सिर पर एक बोतल और हाथ पर मिट्टी का दीपक जैसे सामान लेकर नृत्य करते हैं।

प्रश्न – मौलिक कर्त्तव्य संविधान के भाग 3 में नहीं है, क्यूंकि भाग 3 में _________ है?

उत्तर – मौलिक कर्त्तव्य संविधान के भाग 3 में नहीं है, क्यूंकि भाग 3 में मौलिक कर्त्तव्य है| मौलिक कर्त्तव्य भारतीय संविधान के भाग 4(A) में शामिल है|

प्रश्न – टोक्यो पैरालिम्पिक खेलों में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा था?

उत्तर – टोक्यो पैरालिम्पिक में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते थे और पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था|

प्रश्न – तारिक-ए-फिरोजशाही नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – तारिक-ए-फिरोजशाही नामक पुस्तक के लेखक जियाउद्दीन बरुनी हैं|

प्रश्न – हरिजन सेवक संघ की स्थापना किसने किया था?

उत्तर – महात्मा गाँधी ने वर्ष 1932 में दिल्ली में हरिजन सेवक संघ की स्थापना किया था|

प्रश्न – कुनबी लोक नृत्य किस भारतीय राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर – कुनबी भारतीय राज्य गोवा राज्य में कुनबी समुदाय द्वारा किया जाने वाला लोक नृत्य है|

प्रश्न – अनुष्का शंकर किस वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं?

उत्तर – अनुष्का शंकर भारत की एक प्रसिद्ध सितार वादक हैं| ये भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं|

प्रश्न – (C6H5)2CO किसका रासायनिक फार्मूला है?

उत्तर – (C6H5)2CO, बेन्जोफेनोन का रासायनिक फार्मूला है| बेंजोफेनोन-3 एक फिनोल है जिसका उपयोग सनस्क्रीन में किया जाता है।

प्रश्न – ओलिम्पिक के लोगो में कितने छल्ले होते हैं?

उत्तर – ओलिम्प्पिक के लोगो में 5 छल्ले होते हैं, जोकि एशिया, अमेरिका, ओसिनिया यूरोप व अफ्रीका महाद्वीप को प्रदर्शित करते हैं|

प्रश्न – सोडियम के किस यौगिक का उपयोग खाद्य परिरक्षक के तौर पर किया जाता है?

उत्तर – सोडियम बेंजोएट या बेन्जोइक अम्ल का उपयोग उपयोग खाद्य परिरक्षक के तौर पर किया जाता है| सोडियम बेंजोएट भोजन में संभावित हानिकारक बैक्टीरिया, मोल्ड और अन्य रोगाणुओं के विकास को रोकता है, इस प्रकार खराब होने को रोकता है।

तो इस प्रकार से हमने 17 July 2023 3rd Shift SSC CGL Exam में पूछे गए GK के प्रश्नों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा| नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC Official Website – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!