14th July 2023 4th Shift SSC CGL GK Question Paper Hindi PDF

14th July 2023 4th Shift SSC CGL Analysis

14th July 2023 4th Shift SSC CGL: कर्मचारी चयन आयोग ने 14 जुलाई 2023 को एसएससी सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा के तीसरे शिफ्ट की परीक्षा को आयोजित किया है। एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 14 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस आर्टिकल में 14th July 2023 4th Shift SSC CGL परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को साझा किया गया है| इस आर्टिकल में विस्तृत शिफ्ट-वार SSC CGL एग्जाम 2023 में पूछे गए प्रश्न शामिल हैं, जो सीधे परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से प्राप्त किया गया है। SSCCGLEXAM आपको SSC CGL परीक्षा विश्लेषण 2023 के संबंध में इसी प्रकार जानकारी साझा करता रहेगा।

SSC CGL 2023 All Shifts Analysis

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित किया जायेगा। नीचे दिए गए टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आर्टिकल पढ़कर PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC CGL 2023 Date-wise AnalysisEnglishHindi
14 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
17 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
18 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here
19 July All Shifts Analysis PDFClick HereClick Here

14th July 2023 4th Shift SSC CGL GK Analysis

14th July 2023 4th Shift SSC CGL – 14 जुलाई 2023 को SSC CGL एग्जाम के तीसरे शिफ्ट में पूछे गए GK के प्रश्न निम्नलिखित हैं|

प्रश्न – भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्य किस संशोधन के द्वारा जोड़ा गया था?

उत्तर – 42 वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान में 10 मौलिक कर्तव्यों व 86वें संविधान संशोधन, 2002 द्वारा 1 मौलिक कर्त्तव्य को जोड़ा गया|

प्रश्न – श्री याज्दी नावशिर्वन करणजिया को किस वर्ष पद्म श्री अवार्ड दिया गया था?

उत्तर – अभिनेता श्री याज्दी नावशिर्वन करणजिया को वर्ष 2020 में पद्म श्री अवार्ड दिया गया था|

प्रश्न – तेलंगाना राज्य की विधानसभा में कितने सीट आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए आरक्षित है?

उत्तर – तेलंगाना राज्य की विधानसभा में एक सीट आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए आरक्षित है|

प्रश्न – इल्बर्ट बिल के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर – इल्बर्ट विधेयक द्वारा 9 फरवरी 1883 से समस्त देश में एक ही फौजदारी कानून लागू कर दिया गया था और प्रत्येक प्रांत में उच्च न्यायालय स्थापित कर दिए गए थे। इल्बर्ट बिल वायसराय लार्ड रिपन के कार्यकाल के दौरान पेश किया गया एक विधायी अधिनियम था और इसे सर कर्टेने पेर्गिन इल्बर्ट द्वारा लिखा गया था।

प्रश्न – हर्षवर्धन के काल में कौन-सा चीनी यात्री भारत आया था?

उत्तर – ह्वेन सांग एक चीनी बौद्ध तीर्थयात्री था जो राजा हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान 630 ईस्वी में भारत आया था और वह 15 वर्षों तक भारत में रहा।

प्रश्न – वर्ष 2022 में अर्जुन अवार्ड विजेता सागर ओव्हलकर किस खेल से सम्बंधित है?

उत्तर – मुंबई के इंजीनियर सागर ओव्हलकर को मलखंभ खेल के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया| सागर अर्जुन अवार्ड जीतने वाले मलखंभ के पहले खिलाडी हैं|

प्रश्न – झीका दसैन (Jhika Dasain) किस जनजातीय समुदाय द्वारा किया जाने वाला नृत्य है?

उत्तर – झीका दसैन लोकनृत्य मुख्यतः पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व बिहार राज्य में संथाल जनजातीय समुदाय द्वारा किया जाता है|

जरुर पढ़िए – भारत के लोक नृत्य GK PDF

प्रश्न – थॉमस कप कितने वर्ष के अन्तराल पर आयोजित किया जाता है?

उत्तर – थॉमस कप पुरुष टीम के बीच खेला जाने वाला एक बैडमिंटन टूर्नामेंट है| इसका आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष के अन्तराल पर किया जाता है| वर्ष 2022 में आयोजित थॉमस कप में भारतीय टीम विजेता रही थी|

प्रश्न – पृथ्वी पर ऊष्मा ऊर्जा का आंतरिक स्त्रोत क्या है?

उत्तर – पृथ्वी की गर्मी का एक प्रमुख स्रोत रेडियोएक्टिविटी है, जो अस्थिर परमाणुओं के क्षय होने से निकलने वाली ऊष्मा ऊर्जा है। पृथ्वी के मेंटल में पाए जाने वाले रेडियोएक्टिव आइसोटोप यूरेनियम-235, यूरेनियम-238, पोटेशियम-40, और थोरियम-232 पृथ्वी की ऊष्मा ऊर्जा के प्राथमिक स्रोत हैं।

प्रश्न – ट्राईक्लोरोमीथेन क्या है?

उत्तर – ट्राईक्लोरोमीथेन को क्लोरोफॉर्म के नाम से भी जाना जाता है| इसका फार्मूला CHCl3 होता है| इसका उपयोग निश्चेतक के रूप में होता है|

प्रश्न – सरदार सरोवर बाँध का निर्माण किन राज्यों की पानी व इलेक्ट्रिसिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था?

उत्तर – सरदार सरोवर बाँध का निर्माण गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व मध्य प्रदेश राज्यों की पानी व इलेक्ट्रिसिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था|

प्रश्न – भारत में गरीबी का आकलन करने का सबसे पहला प्रयास किसने किया था?

उत्तर – दादाभाई नौरोजी ने साल 1967-68 में सबसे पहले गरीबी का आकलन करने का प्रयास किया था और यह 16 से 35 रुपये, प्रति व्यक्ति/वर्ष था|

प्रश्न – पेनाल्टी कार्नर टर्म का सम्बन्ध किस खेल से है?

उत्तर – पेनाल्टी कार्नर फुटबाल व हॉकी से सम्बंधित टर्म है| जब कोई खिलाड़ी स्ट्राइकिंग सर्कल के भीतर बेईमानी करता है तो विपक्षी टीम को पेनल्टी कॉर्नर दिया जाता है। पेनल्टी कॉर्नर का सबसे आम कारण गेंद का सर्कल में किसी खिलाड़ी के पैर को छूना है।

प्रश्न – माइक्रो, स्माल व मीडियम इंटरप्राइसेज मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर किस योजना को लांच किया था?

उत्तर – माइक्रो, स्माल व मीडियम इंटरप्राइसेज मंत्रालय ने महिला दिवस के अवसर पर समर्थ योजना को लांच किया था| इस पहल के माध्यम से MSME मंत्रालय महिलाओं को कौशल विकास और बाज़ार विकास सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है|

प्रश्न – बुद्धा और उनका धम्म पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित पुस्तक बुद्धा और उनका धम्म वर्ष 1957 में प्रकाशित हुई थी|

प्रश्न – भारत में स्माल फाइनेंस इंस्टिट्यूशन को कौन नियंत्रित करता है?

उत्तर – भारत में स्माल फाइनेंस इंस्टिट्यूशन को केन्द्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया नियंत्रित करता है|

प्रश्न – अनाईमुदी पर्वत चोटी किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – अनाइमुडी भारतीय राज्य केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की जिलें में स्थित एक पर्वत चोटी है। यह 2,695 मीटर की ऊंचाई के साथ यह पश्चिमी घाट और दक्षिण भारत में सबसे ऊंची चोटी है।

प्रश्न – राइबोसोम किससे मिलकर बना होता है?

उत्तर – राइबोसोम राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) और प्रोटीन से मिलकर बना होता है| राइबोसोम का मुख्य कार्य कोशिका के अंदर महत्वपूर्ण प्रोटीन का संश्लेषण करना है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन कर्नाटक संगीत के त्रिमूर्ति में से नही है?

उत्तर – कर्नाटक संगीत के तीन रत्न या त्रिमुर्तियों के नाम निम्न हैं|

  1. त्यागराज
  2. मुथुस्वामी दिक्षीतर
  3. श्यामा शास्त्री

प्रश्न – वर्ष 1931 में किस वैज्ञानिक ने 4n+2 π इलेक्ट्रॉन्स फार्मूला दिया था?

उत्तर – वर्ष 1931 में जर्मन वैज्ञानिक एरिक हकल (Erich Huckel) ने 4n+2 π इलेक्ट्रॉन्स फार्मूला दिया था|

प्रश्न – विजयनगर साम्राज्य में नागलपुरम गाँव को किसकी स्मृति में बसाया गया था?

उत्तर – विजयनगर साम्राज्य में नागलपुरम गाँव को राजा कृष्णदेव राय द्वारा अपनी माता नागाम्बा स्मृति में बसाया गया था|

प्रश्न – टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक कौन बने?

उत्तर – टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में क्वालीफाई करने वाले साजन प्रकाश पहले भारतीय तैराक बने|

प्रश्न – हिंदी कैलेण्डर के अनुसार नागपंचमी का त्यौहार किस माह में मनाया जाता है?

उत्तर – हिंदी कैलेण्डर के अनुसार नागपंचमी का त्यौहार सावन माह में पंचमी तिथि को मनाया जाता है|

प्रश्न – विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA Act) कब पारित किया गया था?

उत्तर – वर्ष 1973 में FERA को भारत में विदेशी मुद्रा और भुगतान को विनियमित करने के लिए अधिनियमित किया गया था। पुनः आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत के साथ, FERA’1973 (जो एक नियामक कानून था) निरस्त कर दिया गया और इसके स्थान पर 1 जून, 2000 से एक नया कानून-विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (FEMA) लागू किया गया।

तो इस प्रकार से हमने 14th July 2023 4th Shift SSC CGL Exam में पूछे गए GK के प्रश्नों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा| नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC Official Website – Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!