IAS Divya Tanwar Biography in Hindi 2024 | दिव्या तंवर की बायोग्राफी, एज, मार्क्स

आईएएस दिव्या तंवर यूपीएससी रैंक 105वाँ

आईपीएस दिव्या तंवर बनी आईएएस – यूपीएससी द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न पदों के लिए सीएसई परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 23 मई, 2023 को UPSC द्वारा वर्ष 2022 के लिए UPSC CSE के अंतिम परिणाम घोषित किये गए। इस परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं हैं। परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर से महिला अभ्यर्थियों का जलवा रहा|

UPSC CSE की परीक्षा भारत के सबसे कठिन व प्रतिष्ठित परीक्षाओ में से एक है| इस परीक्षा को पास करने का सपना भारत के कई सारे युवा देखते हैं तथा उसके लिए वे कठिन परिश्रम भी करते हैं| इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले हर अभ्यर्थी की एक कहानी होती हैं| लेकिन कुछ अभ्यर्थी ऐसे होते हैं, जोकि विषम परिस्थितियों व सीमित संसाधन के साथ परीक्षा को पास करते हैं और ऐसे लोगों की कहानियां लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक होती है|

तो आज के इस पोस्ट में हम ऐसी ही एक विपरीत परिस्थितियों से निकलकर परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाली गरीब परिवार की बेटी दिव्या तंवर की बायोग्राफी, रैंक, आयु, शिक्षा, परिवार, वैकल्पिक विषय व परिवार आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानेंगे|

दिव्या तंवर कौन हैं?

Who is IAS Divya Tanwar – दिव्या तंवर ने वर्ष 2022 के लिए आयोजित UPSC CSE की परीक्षा में 105वाँ स्थान प्राप्त किया है| वह हिंदी माध्यम में टॉपर रही हैं| दिव्या तंवर ने जिस तरह से विषम परिस्थितियों में UPSC CSE की परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है, उसके द्वारा वह सभी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत व आदर्श बन गयीं|

IPS के तौर पर चयनित होने बाद दिव्या तंवर अपनी माँ के साथ
चयनित होने बाद दिव्या तंवर अपनी माँ के साथ

IAS Divya Tanwar Wiki

IAS Divya Tanwar Biography in Hindi – नीचे दी गई तालिका में हिंदी माध्यम से UPSC टॉपर दिव्या तंवर की बायोग्राफी, रैंक, माता, पिता, आयु, शिक्षा, परिवार, वैकल्पिक विषय व परिवार आदि के बारे में जानकारी को साझा किया गया है।

UPSC 2023 हिंदी माध्यम टॉपर IAS दिव्या तंवर Wiki
पूरा नामदिव्या तंवर
पिता का नामस्व. भगत सिंह तंवर
माता का नामबबिता तंवर
जन्म1997
आयु25
जन्म स्थानमहेंद्रगढ़, हरियाणा
उत्तीर्ण परीक्षाUPSC CSE 2021 व UPSC CSE 2022
UPSC CSE में स्थान2021 में 438वीं व 2022 में 105वीं रैंक
2022 में हिंदी माध्यम में रैंकप्रथम
सेवा में प्रथम वरीयताभारतीय प्रशासनिक सेवा
रोल नंबरNil
कैडर वरीयताUPSC CSE 2021 – मणिपुर, UPSC CSE 2022 – nil
UPSC CSE के लिए कुल प्रयासदो प्रयास, प्रथम प्रयास – आईपीएस, द्वितीय प्रयास – आईएस
वैकल्पिक विषयहिंदी साहित्य
परीक्षा का माध्यमहिंदी
शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ़ साइंस
स्कूली शिक्षाजवाहर नवोदय विद्यालय
कॉलेजगवर्नमेंट परास्तानक कॉलेज, महेंद्रगढ़
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
जातिराजपूत
वर्गईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)

दिव्या तंवर की बायोग्राफी

IAS Divya Tanwar Family – दिव्या तंवर का जन्म वर्ष 1997 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था| वर्ष 2011 में एक लम्बी बीमारी के चलते दिव्या तंवर के पिताजी का निधन हो गया था| पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी माँ ने संभाली| दिव्या की माँ ने परिवार के गुजारा करने के लिए दूसरों के खेतों के काम करने के साथ-साथ झाड़ू व पोछा भी किया| दिव्या के अलावा उसके परिवार में एक छोटा भाई व एक छोटी बहन है|

Divya Tanwar UPSC Topper 2023
Divya Tanwar UPSC Topper 2023

दिव्या तंवर की शिक्षा

Divya Tanwar Educational Qualification – दिव्या की प्रारंभिक शिक्षा गाँव से ही शुरू हुई| दिव्या शुरू से ही पढाई में काफी अच्छी थी इसीलिए नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करके उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लिया| दिव्या तंवर ने इंटरमीडियट तक की पढाई जवाहर नवोदय विद्यालय से पूरा किया| उसके बाद महेंद्रगढ़ के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से बैचलर ऑफ़ साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया|

दिव्या तंवर की UPSC की यात्रा

  • Divya Tanwar UPSC Success Story – स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद दिव्या तंवर ने UPSC CSE परीक्षा की तैयारी शुरू किया| दिव्या तंवर ने UPSC की तैयारी के लिए शुरुआत में किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया था| दिव्या ने ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, NCERT व टॉपर्स द्वारा विभिन्न साक्षात्कार में बताये गए किताबों की सहायता से UPSC CSE की प्रारंभिक परीक्षा के लिए घर से ही तैयारी की शुरुआत की|
  • अपनी तैयारी के शुरुआती दिनों में दिव्या ने 4-5 घंटे की पढाई की, जिसे बाद में बढाकर 10 घंटे तक किया| पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दिव्या ने हिंदी माध्यम के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान दृष्टि आईएएस के मेंटरशिप प्रोग्राम को ज्वाइन किया तथा दिल्ली जाकर मुख्य परीक्षा के लिए आंसर राइटिंग का अभ्यास किया| दिव्या तंवर ने मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी साहित्यपरीक्षा के माध्यम के तौर पर हिंदी का चयन किया था|

    IPS Divya Tanwar Rank
    IPS Divya Tanwar Rank

दिव्या तंवर का प्रथम प्रयास [UPSC CSE 2021]

IPS Divya Tanwar UPSC 2022 Rank – अपनी पढाई में निरंतरता, कठिन परिश्रम व उचित मार्गदर्शन से दिव्या तंवर ने अपने पहले प्रयास में ही UPSC CSE 2021 की परीक्षा में सफलता अर्जित किया व 438वीं रैंक के साथ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चुनी गईं| दिव्या की इस सफलता में सर्वाधिक योगदान उनकी माँ का रहा है और इसीलिए दिव्या ने इसका पूरा श्रेय अपनी माँ को दिया| IPS के रूप में दिव्या को मणिपुर कैडर मिला था|

दिव्या तंवर का दूसरा प्रयास [UPSC CSE 2022]

IAS Divya Tanwar UPSC 202 Rank – दिव्या तंवर का सपना एक आईएस अधिकारी बनने का था इसीलिए पहले प्रयास में सफलता के बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी को जारी रखा| दूसरी बार UPSC CSE 2022 की परीक्षा में दिव्या तंवर की मेहनत एक बार फिर रंग लाई और वह 105वीं रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुनी गईं|

आईएएस दिव्या तंवर मार्क्स व मार्क शीट

IPS Divya Tanwar UPSC 2023 Marksheet – दिव्या तंवर ने UPSC सिविल सेवा की परीक्षा में कुल 994 अंक प्राप्त किये| दिव्या को लिखित परीक्षा में 834 तथा इंटरव्यू में 160 मार्क्स मिले हैं| मुख्य परीक्षा में निबन्ध (Essay) के पेपर में गरिमा को 141 नंबर, सामान्य अध्ययन पेपर एक, दो, तीनचार में क्रमशः 101, 110, 77 व 123 अंक प्राप्त हुआ| ऑप्शनल सब्जेक्ट हिंदी साहित्य के पहले पेपर में 138 व दुसरे पेपर में 144 मार्क्स प्राप्त हुए हैं|

नीचे दिए गए सारणी में दिव्या तंवर द्वारा प्राप्त अंको को दिखाया गया है|

दिव्या तंवर आईएएस रैंक 2
विषयमार्क्स
निबन्ध (प्रश्नपत्र-1)141
सामान्य अध्ययन-I (प्रश्नपत्र-II)101
सामान्य अध्ययन -II (प्रश्नपत्र-III)110
सामान्य अध्ययन -III (प्रश्नपत्र-IV)077
सामान्य अध्ययन -IV (प्रश्नपत्र-V)123
वैकल्पिक विषय-I (हिंदी साहित्य) (प्रश्नपत्र-VI)138
वैकल्पिक विषय -II (हिंदी साहित्य) (प्रश्नपत्र-VII)144
लिखित परीक्षा में कुल अंक834
इंटरव्यू में प्राप्त अंक160
कुल प्राप्त अंक994

नीचे दिए गए चित्र में UPSC द्वारा जारी दिव्या तंवर के मार्कशीट को दिखाया गया है|

दिव्या तंवर मार्कशीट 2023
दिव्या तंवर मार्कशीट 2023 [IPS Divya Tanwar UPSC Marksheet]

दिव्या तंवर की जाति

दिव्या तंवर का जन्म हरियाणा में एक सामान्य राजपूत परिवार में हुआ था तथा उनकी जाति राजपूत है|

Divya Tanwar UPSC rank 105th
Divya Tanwar UPSC rank 105th

UPSC टॉपर दिव्या तंवर से सम्बंधित प्रश्न

Divya Tanwar with Dr. Mudita Sharma
Divya Tanwar with Dr. Mudita Sharma

प्रश्न – दिव्या तंवर कौन हैं?

उत्तर – दिव्या तंवर ने वर्ष 2021 के लिए आयोजित UPSC CSE की परीक्षा में 438वाँ व 2022 की परीक्षा में 105वाँ स्थान प्राप्त किया है| वह हिंदी माध्यम में टॉपर रही हैं|

प्रश्न – दिव्या तंवर को कौन-सी पोस्ट मिली है?

उत्तर – दिव्या तंवर को UPSC CSE 2021 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) व UPSC CSE 2022 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का पद मिला|

प्रश्न – दिव्या तंवर की रैंक कितनी है?

उत्तर – दिव्या तंवर ने वर्ष 2021 के लिए आयोजित UPSC CSE की परीक्षा में 438वीं रैंक व 2022 की परीक्षा में 105वीं रैंक हैं|

प्रश्न – दिव्या तंवर कहाँ से हैं?

उत्तर – दिव्या तंवर हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिले से हैं|

प्रश्न – वर्ष 2022 के लिए UPSC CSE की परीक्षा में हिंदी माध्यम में पहला स्थान किसे मिला?

उत्तर – वर्ष 2022 के UPSC CSE परीक्षा में दिव्या तंवर ने हिंदी माध्यम में पहला (ओवरआल 105वाँ) स्थान प्राप्त किया है|

प्रश्न – दिव्या तंवर की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर – दिव्या तंवर महेंद्रगढ़ के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से बैचलर ऑफ़ साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया है|

प्रश्न – दिव्या तंवर ने कौन-से प्रयास में UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण किया?

उत्तर – दिव्या ने अपने पहले व दुसरे दोनों प्रयासों में UPSC CSE की परीक्षा में सफलता प्राप्त किया|

प्रश्न – दिव्या तंवर ने UPSC की तैयारी कैसे की?

उत्तर – दिव्या तंवर ने UPSC की तैयारी के लिए शुरुआत में किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया था| दिव्या ने ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, NCERT व टॉपर्स द्वारा विभिन्न साक्षात्कार में बताये गए किताबों की सहायता से UPSC CSE की प्रारंभिक परीक्षा के लिए घर से ही तैयारी की शुरुआत की|

प्रश्न – दिव्या तंवर का वैकल्पिक विषय क्या था?

उत्तर – UPSC मुख्य परीक्षा के लिए दिव्या तंवर ने वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी साहित्य विषय का चयन किया था|

प्रश्न – दिव्या तंवर की उम्र कितनी है?

उत्तर – दिव्या तंवर की उम्र 25 वर्ष है|

प्रश्न – IPS दिव्या तंवर की जाति क्या है?

उत्तर – दिव्या तंवर का जन्म हरियाणा में एक सामान्य राजपूत परिवार में हुआ था|

प्रश्न – UPSC टॉपर दिव्या तंवर का कैडर क्या है?

उत्तर – UPSC CSE 2021 की परीक्षा में सफलता के बाद दिव्या तंवर को आईपीएस का पद व कैडर के तौर पर मणिपुर राज्य मिला था|

तो इस पोस्ट में हमने UPSC CSE 2022 में हिंदी माध्यम की टॉपर दिव्या तंवर की बायोग्राफी, रैंक, आयु, शिक्षा, परिवार, वैकल्पिक विषय व परिवार आदि के बारे में जानकारी साझा को साझा किया। आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!